फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The path to prosperity through women's empowerment—women are becoming the architects of the rural economy;

यूपी: नारी शक्ति से समृद्धि की राह, गांव की अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रहीं महिलाएं; पढ़ें सीएम योगी का संदेश

Wed, 14 Oct 2026 01:26 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 14 Oct 2026 01:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां कूष्माण्डा की आराधना के अवसर पर नारी शक्ति और ग्रामीण समृद्धि का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बीसी सखी, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका बताई। संदेश के अनुसार, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी से गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

विज्ञापन
UP: The path to prosperity through women's empowerment—women are becoming the architects of the rural economy;
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट की। जिसमें उन्होंने मां कूष्माण्डा की आराधना के अवसर पर उत्तर प्रदेश में नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण समृद्धि का संदेश दिया गया। संदेश में कहा गया कि जब महिलाओं को शक्ति और अवसर मिलते हैं, तो वे अभावों को परिश्रम, परिश्रम को आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्भरता को समृद्धि में बदल सकती हैं। संदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की महिलाएं अब केवल सरकारी योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

बीसी सखी से ड्रोन दीदी तक बढ़ रहे अवसर

संदेश में कहा गया कि वर्ष 2017 से पहले महिलाओं के लिए अवसरों और संसाधनों की कमी थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही है। बीसी सखी गांवों में बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

वहीं, लखपति दीदी आर्थिक स्वावलंबन की पहचान बन रही हैं। ड्रोन दीदी खेती में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही हैं।  इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका, उद्यमिता और कृषि आधारित रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

 

 

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नेतृत्व कर रहीं महिलाएं

संदेश में कहा गया कि महिलाएं अब परिवार की समृद्धि का आधार होने के साथ-साथ गांव की अर्थव्यवस्था को दिशा देने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता को प्रदेश के विकास से जोड़ते हुए कहा गया कि जब गांव की महिलाएं समृद्ध होंगी, तभी उत्तर प्रदेश सही मायने में समृद्ध और सशक्त बनेगा। संदेश के अंत में मां कूष्माण्डा की जयकार के साथ नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता को प्रदेश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed