फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The state had a warning of low rainfall, but the cyclonic rainfall in September increased by eight percent

यूपी: प्रदेश में थी कम बरसात की चेतावनी, सितंबर में हुई चक्रवाती बारिश से आठ फीसदी हुई ज्यादा; जानिए डिटेल

Mon, 28 Sep 2026 06:41 AM IST
रोहित मिश्र विनीत चतुर्वेदीन, अमर उजाला लखनऊ
विनीत चतुर्वेदीन, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Sep 2026 06:41 AM IST
सार

Weather in UP: बारिश का असमान वितरण केवल पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के बीच नहीं है। एक ही क्षेत्र के जिलों में भी बड़ा अंतर देखने को मिला। हालांकि कई जिलों में सामान्य वर्षा भी हुई। 

विज्ञापन
UP: The state had a warning of low rainfall, but the cyclonic rainfall in September increased by eight percent
पूरे प्रदेश में सितंबर माह में अच्छी बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में मानसून की शुरुआत में बारिश के कम रहने का अंदेशा था लेकिन सीजन खत्म होते-होते तस्वीर बदल गई। 27 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। प्रदेश भर में बीते तीन दिनों के दाैरान हुई जोरदार बारिश ने छह फीसदी की कमी को आठ फीसदी की बढ़त में बदल दिया। बारिश तो कम नहीं रही लेकिन उसका जिलेवार बंटवारा ठीक नहीं रहा। यूपी के कुछ जिलों में बारिश ने सामान्य आंकड़े को काफी पीछे छोड़ा तो कहीं बड़ी कमी बनी रही। 27 सितंबर तक प्रदेश में 797.1 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश 739.8 मिलीमीटर है। यानी कुल मिलाकर आठ प्रतिशत अधिक बारिश हुई लेकिन जिलेवार आंकड़े बताते हैं कि यह अतिरिक्त बारिश पूरे प्रदेश में समान रूप से नहीं पहुंची।

विज्ञापन

बुंदेलखंड के चार जिलों में सामान्य से 70 फीसदी से ज्यादा बारिश

बारिश के आंकड़े देखें तो कई जिलों ने प्रदेश के औसत को काफी ऊपर खींचा है। संभल में सामान्य से 95 प्रतिशत, महोबा में 91, हमीरपुर में 86, कानपुर नगर में 78, बांदा में 77 और चित्रकूट में 75 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। यानी इन जिलों में सामान्य से जितनी बारिश की उम्मीद थी, उसके मुकाबले काफी ज्यादा पानी बरसा।

कई जिलों में अब भी बड़ी कमी
दूसरी तस्वीर उन जिलों की है, जहां मानसून सामान्य बारिश भी नहीं दे सका। देवरिया और शामली में 68-68 प्रतिशत, गाजियाबाद में 64, कुशीनगर में 60, भदोही में 59 और जौनपुर में 56 प्रतिशत बारिश कम रही। इसका मतलब है कि इन जिलों में सामान्य के मुकाबले आधे से भी कम बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही क्षेत्र में भी अलग तस्वीर

UP: The state had a warning of low rainfall, but the cyclonic rainfall in September increased by eight percent
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

बारिश का असमान वितरण केवल पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के बीच नहीं है। एक ही क्षेत्र के जिलों में भी बड़ा अंतर देखने को मिला। पश्चिमी यूपी में संभल में 95 प्रतिशत अधिक बारिश हुई लेकिन इसी क्षेत्र के शामली में 68 प्रतिशत कमी रही। पूर्वी यूपी में बांदा और चित्रकूट जैसे जिलों में बारिश 75 प्रतिशत से ज्यादा रही जबकि देवरिया में 68 प्रतिशत कमी दर्ज हुई। यानी मानसून की बारिश का फर्क कई जगह जिलों की सीमा बदलते ही साफ दिखाई देता है।

राजधानी लखनऊ भी औसत से ऊपर
राजधानी में भी इस बार बारिश सामान्य से अधिक रही। लखनऊ में 846.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 675.7 मिलीमीटर से 25 प्रतिशत अधिक है। प्रयागराज में 37 और वाराणसी में 22 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। दूसरी ओर गोरखपुर में 20 प्रतिशत और संतकबीरनगर में 40 प्रतिशत कमी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed