सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: There should be a provision to call two senior teachers in the recruitment of institution heads

UP: संस्था प्रधानों की भर्ती में दो वरिष्ठ शिक्षक बुलाने का हो प्रावधान, शिक्षक संघ ने सरकार से की मांग

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 23 Mar 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने कहा कि 15-20 वर्षों का अनुभव रखने वाले कार्यवाहक संस्था प्रधानों को चयन प्रक्रिया से बाहर रखना अन्यायपूर्ण है। उनके अनुभव व सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलना चाहिए।
 

UP: There should be a provision to call two senior teachers in the recruitment of institution heads
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में संस्था प्रधानों की भर्ती प्रक्रिया में संबंधित विद्यालयों के दो वरिष्ठ शिक्षकों को पूर्व की तरह साक्षात्कार के लिए बुलाने का प्रावधान किया जाए।

Trending Videos


संगठन का कहना है कि 15-20 वर्षों का अनुभव रखने वाले कार्यवाहक संस्था प्रधानों को चयन प्रक्रिया से बाहर रखना अन्यायपूर्ण है। उनके अनुभव व सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निजी बिजनेस पार्क और सौर ऊर्जा समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, इन पर भी लिया जा सकता है निर्णय

ये भी पढ़ें -  सीएम योगी कल करेंगे एआई-आधारित निवेश मित्र 3.0 का शुभांरभ, निवेश की प्रक्रिया को तेज करने का लक्ष्य


संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह पटेल, उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी तथा महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश के कई विद्यालयों में तदर्थ संस्था प्रधान लंबे समय से नियमित प्रधानों की तरह जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन न तो उन्हें नियमित किया गया और न ही वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में उचित अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 4512 एडेड माध्यमिक विद्यालयों में से लगभग 2500 से अधिक पद खाली हैं, जहां कार्यवाहक संस्था प्रधान कार्य कर रहे हैं। पूर्व में गठित चयन बोर्डों में दो वरिष्ठ शिक्षकों को साक्षात्कार में शामिल करने की व्यवस्था थी, इसलिए वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में भी आवश्यक संशोधन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed