सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Women saved Upma's life by confronting a leopard with a pot; woman seriously injured

UP: शौच के लिए जा रही महिला पर तेंदुए ने मारा झपट्टा, अन्य महिलाओं ने लोटे से ताबड़तोड़ प्रहार कर बचाई जान

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 23 Mar 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

तेंदुए ने समूह में सबसे पीछे चल रही महिला पर झपट्टा मारा जिस पर अन्य महिलाओं ने पास में मौजूद लोटे से तेंदुए पर ताबड़तोड़ प्रहार किया।

Bahraich: Women saved Upma's life by confronting a leopard with a pot; woman seriously injured
हमले में घायल हुई महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

गांव की महिलाओं के साथ सोमवार सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत जाने को निकली एक महिला पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने झपट्टा मारा, महिलाएं शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गईं। हाथ में लिए लोटे से पांच मिनट तक तेंदुआ का सामना करते हुए महिलाओं ने संघर्ष किया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


दलजीतपुरवा गांव निवासी उपमा देवी (50) रोज की तरह सुबह करीब छह बजे गांव की अन्य महिलाओं के साथ शौच के लिए लाही के खेत की ओर जा रही थीं। वह सबसे पीछे चल रही थीं, तभी पहले से छिपे तेंदुए ने पीछे से अचानक झपट्टा मार दिया। उपमा देवी की चीख सुनकर साथ चल रही महिलाएं पलटीं तो सामने तेंदुए को देखकर चीख पड़ीं। इसके बाद खुद को संभालते हुए महिलाएं तेंदुए से भिड़ गईं। उनके पास जो भी था, उसी को हथियार बना लिया। पानी से भरे लोटों से तेंदुए पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। लगभग पांच मिनट तक तेंदुए और महिलाओं के बीच संघर्ष हुआ। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ देखकर तेंदुआ झाड़ियों में चला गया। हमले में महिला के चेहरे, कंधे व पीठ पर गहरे जख्म हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल उपमा देवी को तत्काल निजी वाहन से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला के शरीर पर गहरे जख्म हैं, हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

वन क्षेत्राधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं, जिससे उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने, समूह में बाहर निकलने और खेतों की ओर अकेले न जाने की अपील की है। साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed