सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Treasury opened for Municipal Corporations, Gram Panchayats and Municipality, will get Rs 27 thousand cro

यूपी: नगर निगमों, ग्राम पंचायतों और पालिका के लिए खोला खजाना, मिलेंगे 27 हजार करोड़; गांवों पर विशेष फोकस

अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 22 Feb 2025 07:49 AM IST
सार

UP Budget: यूपी के बजट में बड़े शहरों को विकसित करने के साथ-साथ गांव, कस्बों और छोटे शहरों को भी प्रमुखता दी गई है। सरकार का सबसे ज्यादा ध्यान गांवों के विकास पर है। 

विज्ञापन
UP: Treasury opened for Municipal Corporations, Gram Panchayats and Municipality, will get Rs 27 thousand cro
यूपी का बजट किया गया पेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

 पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की बड़ी व्यवस्था बजट में की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 में स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं को राज्य सरकार 27 हजार करोड़ रुपये देगी। इसमें वृद्धि भी हो सकती है। ये अबतक की सबसे बड़ी राशि है। इसमें सबसे ज्यादा पैसा ग्राम पंचायतों को दिया जाएगा। दूसरे नंबर पर नगर निगम हैं।

Trending Videos


स्थानीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस काम किया जा रहा है। वहीं क्षतिपूर्ति के रूप में उन्हें अच्छी खासी राशि देने का प्रावधान भी किया गया है। यही योजना पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए भी तैयार की गई है। बजट में इसके लिए प्रावधान किए गए हैं। आगामी वित्त वर्ष के लिए नगर निगमों को 7290 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं नगर पालिकाओं को 5670 करोड़ मिलेंगे। नगर पंचायतों को 3240 करोड़, जिला स्तरीय पंचायतों और ब्लाॅक पंचायतों में से प्रत्येक को 1620-1620 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्राम पंचायतों के लिए सबसे ज्यादा 7560 करोड़ रुपये रखे गए हैं। ये धनराशि नगर निगमों के लिए प्रावधानित राशि से भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्षों में सबसे ज्यादा पैसा

नगर निगमों और पंचायती राज संस्थाओं को आगामी वित्त वर्ष में मिलने वाली राशि पिछले तीन वित्त वर्षों में सबसे ज्यादा होगी। वर्ष 2023-24 में जहां 23,713 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई थी, वहीं 24-25 में इसमें 287 करोड़ रुपये की वृद्धि कर 24 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया। वर्ष 2025-26 के लिए इसमें सीधे 3000 करोड़ रुपये ज्यादा बढ़ाए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी ग्राम पंचायतों को 840 करोड़ और नगर निगमों को 810 करोड़ रुपये की हुई है।

इस तरह समझिए आंकड़ों से 

विभाग                    वर्ष 2023-24          वर्ष 2024-25          वर्ष 2025-26
नगर निगम              6407 करोड़             6480 करोड़            7290 करोड़
नगर पालिका             4983 करोड़             5040 करोड़            5670 करोड़
नगर पंचायत             2847 करोड़             2880 करोड़            3240 करोड़
जिला परिषद             1421 करोड़             1440 करोड़            1620 करोड़
ब्लाॅक पंचायत        1421 करोड़             1440 करोड़                1620 करोड़
ग्राम पंचायत             6631 करोड़             6720 करोड़            7560 करोड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed