Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Voter-to-population ratio in Lucknow stands at 51.17%; Bakshi Ka Talab nears registration target, while Ca

यूपी: लखनऊ में मतदाता-जनसंख्या अनुपात 51.17 फीसदी, बख्शी का तालाब पंजीकरण के लक्ष्य के करीब, कैंट सबसे पीछे

Thu, 19 Nov 2026 10:22 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 19 Nov 2026 10:22 AM IST
सार

लखनऊ में मतदाता पंजीकरण के मामले में बीकेटी विधानसभा क्षेत्र लक्ष्य के सबसे करीब है, जबकि कैंट सबसे पीछे है। निर्वाचन विभाग ने मतदाता-जनसंख्या अनुपात 69.06 प्रतिशत निर्धारित किया है। ड्राफ्ट सूची में राजधानी के 31.39 लाख मतदाता दर्ज हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में नए मतदाता जोड़ना चुनौती होगी।

विज्ञापन
UP: Voter-to-population ratio in Lucknow stands at 51.17%; Bakshi Ka Talab nears registration target, while Ca
लखनऊ में मतदाता-जनसंख्या अनुपात 51.17 फीसदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुमानित आबादी के मुकाबले मतदाता पंजीकरण में बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र लक्ष्य के सबसे करीब है, जबकि कैंट विधानसभा क्षेत्र सबसे पीछे है। निर्वाचन विभाग के लक्ष्य के अनुसार, मतदाता-जनसंख्या (ईपी) अनुपात 69.06 फीसदी होना चाहिए।

विज्ञापन


बीकेटी विधानसभा क्षेत्र में यह अनुपात 66.27 फीसदी है, जो लक्ष्य के काफी करीब है। वहीं, कैंट विधानसभा क्षेत्र में यह अनुपात मात्र 36.21 फीसदी है। ऐसे में, 17 नवंबर से शुरू हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के दौरान इन क्षेत्रों में मतदाता पंजीकरण को लक्ष्य तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन


राजधानी की वर्तमान अनुमानित आबादी 61,34,810 है, जिसमें 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की आबादी 69.06 फीसदी होने का अनुमान है। निर्वाचन विभाग ने इसे ही आदर्श ईपी अनुपात के रूप में निर्धारित किया है। 17 नवंबर को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची में 31,39,412 मतदाता दर्ज हैं, जो अनुमानित आबादी का 51.17 फीसदी है। इस प्रकार, राजधानी में कुल मतदाताओं की संख्या निर्धारित मानक से अभी भी 17.89 प्रतिशत अंक कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता-जनसंख्या अनुपात

विधानसभा क्षेत्र    अनुमानित आबादी    कुल मतदाता    मतदाता-जनसंख्या अनुपात
मलिहाबाद    6,33,176    3,33,012    52.59%
बख्शी का तालाब (बीकेटी)    6,45,893    4,28,002    66.27%
सरोजनीनगर    6,52,085    3,89,375    60.89%
लखनऊ पश्चिम    7,77,554    4,73,459    59.71%
लखनऊ उत्तर    6,63,952    3,54,797    53.44%
लखनऊ पूर्व    6,76,833    3,26,191    48.19%
लखनऊ मध्य    7,26,997    2,68,166    36.89%
लखनऊ कैंट    6,74,289    2,44,149    36.21%
मोहनलालगंज    6,84,031    3,22,261    47.11%
कुल    61,34,810    31,39,412    51.17%

(नोट: आंकड़े 17 नवंबर 2026 तक के हैं।)

 

सात महीने में बढ़े 59 हजार मतदाता

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी ताजा सूची के अनुसार, लखनऊ में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 31,39,412 हो गई है। 10 अप्रैल को जारी सूची में कुल मतदाता 30,80,350 थे। इस लिहाज से नौ महीने में 59,062 मतदाता बढ़े हैं। इस अवधि में सबसे ज्यादा 13,422 मतदाता सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं।

 

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता वृद्धि (पिछले 7 महीने में)

विधानसभा क्षेत्र    पूर्व में मतदाता    नई सूची में मतदाता    बढ़ोतरी    प्रतिशत
मलिहाबाद    3,30,530    3,33,012    2482    0.75%
बख्शी का तालाब    4,19,472    4,28,002    8530    2.03%
सरोजनीनगर    4,60,037    4,73,459    13422    2.92%
लखनऊ पश्चिम    3,82,895    3,89,375    6480    1.69%
लखनऊ उत्तर    3,44,309    3,54,797    10488    3.05%
लखनऊ पूर्व    3,19,147    3,26,191    7044    2.21%
लखनऊ मध्य    2,64,561    2,68,166    3605    1.36%
लखनऊ कैंट    2,40,628    2,44,149    3521    1.46%
मोहनलालगंज    3,18,771    3,22,261    3490    1.09%
कुल    30,80,350    31,39,412    59,062    1.92%

विशेष अभियान दिवस और प्रशिक्षण

21-22 नवंबर और 28-29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मतदान केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं और रूट चार्ट का सत्यापन किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, रूट चार्ट और कानून-व्यवस्था के भौतिक सत्यापन पर जोर दिया गया। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने नवीनतम दिशा-निर्देशों और निर्वाचन संबंधी दायित्वों की जानकारी दी, साथ ही निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त गाबा ने संवेदनशील मतदान केंद्रों और क्षेत्रों की पहचान के मानक बताए, जबकि जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को अपने आवंटित क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed