सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Voters Decline in Lucknow Highest Drop in Sarojini Nagar, Lowest in Cantt; Read the Full List

UP: लखनऊ में 9.14 लाख मतदाता घटे, सरोजनीनगर में सबसे ज्यादा, कैंट में सबसे कम मतदाता; पढ़िए पूरी लिस्ट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 11 Apr 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में एसआईआर प्रक्रिया के बाद 9.14 लाख मतदाता कम हो गए हैं। अब जिले में कुल 30.80 लाख मतदाता रह गए हैं। सरोजनीनगर में सबसे ज्यादा और कैंट में सबसे कम मतदाता दर्ज हुए हैं। प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर सभी केंद्रों पर उपलब्ध करा दी है।

UP Voters Decline in Lucknow Highest Drop in Sarojini Nagar, Lowest in Cantt; Read the Full List
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एसआईआर प्रक्रिया के बाद जिले में 914,185 मतदाता कम हो गए हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया, जिसके मुताबिक जिले में अब 3,080,350 मतदाता हैं, जबकि एसआईआर प्रक्रिया से पहले जिले में 3,994,535 मतदाता थे।

Trending Videos


जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने बताया कि जिले के सभी 1556 मतदान केंद्रों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। जिले में 1566 मतदान केंद्रों पर 4132 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अंतिम सूची के अनुसार कुल मतदाताओं में 16,13,049 पुरुष, 14,67,194 महिला और 107 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, सरोजनीनगर सीट पर सबसे अधिक 4,60,037 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जबकि लखनऊ कैंट में सबसे कम 2,40,628 मतदाता हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन कार्यालय में बैठक में उन्हें अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई।

अंतिम मतदाता सूची में यहां इतने मतदाता

  • मलिहाबाद (अजा) : 3,30,530
  • बख्शी का तालाब: 4,19,472
  • सरोजनीनगर: 4,60,037
  • लखनऊ पश्चिम: 3,82,895
  • लखनऊ उत्तर: 3,44,309
  • लखनऊ पूर्व: 3,19,147
  • लखनऊ मध्य: 2,64,561
  • लखनऊ कैंट: 2,40,628
  • मोहनलालगंज (अजा): 3,18,771
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed