{"_id":"6980a44b9a069786ad00f01e","slug":"up-weather-the-weather-has-changed-again-cold-winds-have-increased-the-chill-drizzle-and-fog-hailstorm-al-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: फिर पलटा मौसम, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन; बूंदाबांदी संग कोहरा...इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: फिर पलटा मौसम, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन; बूंदाबांदी संग कोहरा...इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। बूंदाबांदी के साथ घने कोहरे का असर बढ़ गया है। बुंदेलखंड के सात जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 23 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।
यूपी का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
उत्तरप्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। रविवार व सोमवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इस बीच कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलीं। सोमवार को अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, गोरखपुर में सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। वहीं बहराइच, अयोध्या, अमेठी, कुशीनगर, मुजफ्फर नगर, मेरठ में दृश्यता 50 मीटर ने नीचे दर्ज हुई।
Trending Videos
माैसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड के इलाके हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 23 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से शुरू हुई बूंदाबांदी का दायरा मंगलवार को बुदेलखंड, विंध्य क्षेत्र, प्रयागराज मंडल तक पहुंचेगा। प्रदेश में यह बदलाव 4 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद कोहरा छंटेगा और तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
यहां है ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
