{"_id":"69d88a062f1a1250f1041200","slug":"up-wife-kills-husband-with-hammer-over-minor-dispute-kills-herself-22-day-old-dies-of-hunger-and-thirst-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मामूली विवाद में पत्नी ने पति की हथौड़े से की हत्या, खुद भी दे दी जान, 22 दिन के मासूम की भूख-प्यास से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मामूली विवाद में पत्नी ने पति की हथौड़े से की हत्या, खुद भी दे दी जान, 22 दिन के मासूम की भूख-प्यास से मौत
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार
अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई हृदय विदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी ने पति की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी और 22 दिन के मासूम की भूख-प्यास से बिलखकर मौत हो गई।
नदी के किनारे की जा रही अंतिम संस्कार की तैयारी।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
अयोध्या जिले के थाना रौनाही क्षेत्र के करेरू गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया जिसके परिणामस्वरूप तीन जानें चली गईं। पत्नी ने पहले पति की हथौड़े से हत्या की, फिर खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। कमरे में बंद बाईस दिन के दुधमुंहे बच्चे की भी भूख-प्यास से मौत हो गई।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, महिला ने पति की हत्या करने के बाद उसके शव और नवजात शिशु को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। इसके बाद वह घर से निकल गई और अयोध्या-लखनऊ रेल खंड पर देवराकोट के पास ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। कमरे में बंद नवजात शिशु की भूख और प्यास के कारण दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, लिंक अफसर आशीष निगम और रौनाही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मृतक पति के माता-पिता खेत में गेहूं काटने गए हुए थे।
पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन