सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Winds and rain have caused temperatures to drop across the state, with hail likely in these districts toda

यूपी: हवाओं और बारिश से पूरे प्रदेश में गिरा पारा, आज इन जिलों में गिर सकते हैं ओले; यहां है वज्रपात की आशंका

अक्षय कुमार, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Mar 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में बारिश और ओला गिरने की संभावना है। 
 

UP: Winds and rain have caused temperatures to drop across the state, with hail likely in these districts toda
प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तराई और पश्चिमी इलाकों में रविवार को मौसम ने अचानक करवट लिया। कई जिलों में सुबह बूंदाबांदी के साथ धूलभरी आंधी चली और कुछ समय के लिए आसमान घने काले बादलों से घिर गया। पश्चिमी जिलों मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनाैर और एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा और राजधानी लखनऊ समेत करीब 15 शहरों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के दाैरान कई जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे दर्ज हुई।

Trending Videos


रविवार को मुजफ्फर नगर में सर्वाधिक 8.2 मिमी बारिश हुई। वहीं मेरठ में 5.1 मिमी, बरेली में 2.5 मिमी, बिजनाैर में 2 मिमी बारिश हुई। तराई के कई अन्य जिलों में छिटपुट बूंदें गिरीं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के पूर्वी हिस्सों समेत लगभग 42 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और 17 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और तेज हवाओं का असर खेती किसानी पर भी दिखा। कई इलाकों में खड़ी फसलें झुक गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ी है। हालांकि तापमान में आई गिरावट से लोगों को उमस और बढ़ती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले दो दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर व्यापक रूप से पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तीस से अधिक जिलों में आज बारिश और ओले गिरने की संभावना है। 

इन इलाकों में है ओलावृष्टि की संभावना

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।
 

वज्रपात की आशंका

प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायू व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed