सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Heat waves intensified in February, with this district being the hottest in the state; warning

UP: फरवरी में ही दिखे गर्मी के तीखे तेवर, यह जिला रहा प्रदेश में सबसे गर्म; आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Feb 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में फरवरी के महीने में ही तेज धूप हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। 

Uttar Pradesh: Heat waves intensified in February, with this district being the hottest in the state; warning
यूपी में गर्मी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। दिन-ब-दिन तेज होती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को अभी से तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ज्यादातर इलाकों में हालात ऐसे हैं कि ऊनी कपड़े अलमारी में समेटे जाने लगे हैं और पंखे फिर से चलने लगे हैं। बदलते मौसम का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है।

Trending Videos


मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी में और इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि ला नीना के कमजोर पड़ने के चलते फरवरी में इस तरह की गर्मी देखने को मिल रही है, जिसका पूर्वानुमान पहले ही किया गया था। मौसम विभाग की माने तो होली के आसपास प्रदेश में रिकॉर्ड गर्मी पड़नी शुरू हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर और तेज हो सकता है।

यह जिला रहा प्रदेश में सबसे गर्म 

Uttar Pradesh: Heat waves intensified in February, with this district being the hottest in the state; warning
यूपी में लगातार बढ़ रही है गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
बुधवार को 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वाराणसी और बांदा में 31.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।इसके साथ ही प्रदेश के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed