सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Unseasonal rains begin in the state, accompanied by thunderstorms and hailstorms; warning issue

यूपी: प्रदेश में शुरू हुआ बेमौसम बारिश का दौर, आंधी के साथ कई जगहों पर गिरे ओले; जारी हुई चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 07 Apr 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार नौ अप्रैल तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना है। 

Uttar Pradesh: Unseasonal rains begin in the state, accompanied by thunderstorms and hailstorms; warning issue
यूपी में बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का क्रम बृहस्पतिवार तक जारी रहने के आसार हैं। इसके चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में आगामी 48 घंटों के दौरान छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में उतनी ही बढ़ोतरी होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को पूरे प्रदेश में आंधी-पानी का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। 

Trending Videos


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह मौसमी बदलाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर धीरे-धीरे पूर्वी दिशा की ओर बढ़ेगा। यह वर्षा का दौर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित करेगा। इस मौसमी गतिविधि का मुख्य कारण मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पूर्वी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आसपास बना चक्रवाती परिसंचरण है। यह परिसंचरण ऊपरी क्षोभमंडल तक जा रही द्रोणी से जुड़ा है। इसके अतिरिक्त, निचले क्षोभमंडल में उत्तरी पूर्वी राजस्थान, उत्तरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। इन सभी मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की स्थिति बन रही है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिलेगी। हालांकि, 48 घंटे बाद तापमान में फिर से वृद्धि होने से गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। प्रदेशवासियों को मौसम में होने वाले इन बदलावों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि वर्षा के इस दौर के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में ठीक-ठाक गिरावट आएगी। आगामी 48 घंटों में तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यह गिरावट पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर पूरे प्रदेश में महसूस की जाएगी। हालांकि, इस अवधि के बाद तापमान में उतनी ही बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी फिर से बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने इन तीव्र परिवर्तनों के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है। मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा समेत कई जिलाें में बारिश हुई। मंगलवार रात तक लखनऊ में भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। बुधवार को पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

ओलावृष्टि की संभावना वाले क्षेत्र

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और आसपास के इलाके।

यहां चलेंगी हवाएं 

गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड,बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।

मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना वाले क्षेत्र

Uttar Pradesh: Unseasonal rains begin in the state, accompanied by thunderstorms and hailstorms; warning issue
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बांदा, फतेहपुर, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed