{"_id":"6a67b47640559eb6f50291a5","slug":"vehicles-will-start-plying-on-the-kesarikheda-bridge-within-seven-days-lucknow-news-c-13-lko1070-1848108-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केसरीखेड़ा पुल से सात दिन में दौड़ने लगेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केसरीखेड़ा पुल से सात दिन में दौड़ने लगेंगे वाहन
विज्ञापन
केसरीखेड़ा पुल की तैयार हो रही सड़क।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सात दिन के भीतर केसरीखेड़ा पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे कृष्णानगर और पारा क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी को राहत मिलेगी। अभी गंतव्य तक पहुंचने के लिए इन्हें दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है। पुल चालू करने से पहले सेतु निगम की टीम 31 जुलाई की शाम निरीक्षण करने भी जाएगी।
सेतु निगम मुख्यालय के अफसरों ने बताया कि केसरीखेड़ा फ्लाईओवर का प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस पुल को एक से तीन अगस्त के बीच आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरे पुल की छत भी पक्की हो गई है। पुल का रंग-रोगन व सड़क को दुरुस्त करने का काम भी 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। पुल के ऊपर दोनों तरफ व्यू कटर लगाने का काम चल रहा है। इससे पुल पर वाहनों की आवाज नहीं गूंजेगी और ऊपर से बाहर का नजारा नहीं दिखेगा, जिससे दुर्घटनाओं से बचाव होगा।