{"_id":"62bd8ff021d2db09970c6e42","slug":"vhp-and-bajrang-dal-protest-against-killing-of-kanhaiya-lal-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaypur Murder: विहिप व बजरंग दल ने जलाया इस्लामिक कट्टरपंथ का पुतला, कहा- हत्यारों को फांसी दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaypur Murder: विहिप व बजरंग दल ने जलाया इस्लामिक कट्टरपंथ का पुतला, कहा- हत्यारों को फांसी दो
Thu, 30 Jun 2022 05:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Jun 2022 05:28 PM IST
सार
उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन करते हुए इस्लामिक कट्टरपंथ का पुतला जलाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारत में तालिबानी सोच नहीं चलेगी।
विज्ञापन
इस्लामिक कट्टरपंथ का पुतला जलाते विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा की गई नृशंस हत्या के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर इस्लामिक आतंकवाद और कट्टरवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह अयोध्या में बजरंग दल द्वारा हत्यारों को तुरंत फांसी दिए जाने की मांग के साथ इस्लामिक कट्टरवाद व आतंकवाद के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए गांधी पार्क सिविल लाइंस में पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कट्टपंथियों को जान लेना चाहिए कि यह भारत है यहां तालिबानी सोच नहीं चलेगी।
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कट्टरपंथी जान लें कि हिंदू समाज डरेगा नहीं। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।