सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   violence in delhi was a big conspiracy says deputy chief minister keshav prasad maurya.

अमेरिकी राष्ट्रपति के आगमन पर हिंसा गहरी साजिश: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Mar 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
violence in delhi was a big conspiracy says deputy chief minister keshav prasad maurya.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के आगमन के समय दिल्ली में हुई हिंसा गहरी साजिश का हिस्सा है। दिल्ली  पुलिस की जांच में उजागर हुए तथ्य चिंता का विषय है। रविवार को दूबेपुर के कुतुबपुर गांव में स्थित एक विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं।

Trending Videos


नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली की हिंसा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान ही पीएम मोदी ने देशवासियों को सतर्क करते हुए कहा था कि ये संयोग नहीं प्रयोग है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा और जांच में आए तथ्य से यह उजागर हो गया है। बेटियों के साथ हो रहे अपराध के सवाल पर उन्होंने कहा कि संसद में ऐसे लोगों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए सख्त कानून बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर पर प्रदेश सरकार की भूमिका पर पूंछे गए सवाल पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने टाल दिया। कहा कि यह कोई सवाल है। घोटालों पर तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि घोटालेबाजों की जगह जेल में है। प्रदेशवासियों को अच्छी सड़कें, बिजली व सुरक्षा देना सरकार का लक्ष्य है। इसके पहले डिप्टी सीएम ने सिस्टर नीतू इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करके कार्यक्रम को संबोधित किया।

विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नकल के आधार पर नहीं अक्ल के आधार पर उत्तर प्रदेश का नाम शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों पर पहुंचाना है। सूबे की शिक्षा को इतना मजबूत बनाएंगे कि प्रदेश का बच्चा देश में ही नहीं दुनिया की प्रतियोगिताओं में झंडा गाड़ेगा।

हिंदुस्तान को पहले स्थान पर लाने के लिए हमें सूबे की शिक्षा की जड़ें मजबूत कर प्रथम स्थान पर लाना होगा। इसके लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉप 20 की सूची में आने वाले छात्रों के घरों तक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ के नाम से सरकार पक्की सड़क बनवा रही है। वह चाहे यूपी बोर्ड का छात्र हो या फिर सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड का।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed