{"_id":"6a84c6966e4876d8d4099e54","slug":"water-and-slippery-paths-for-pregnant-patients-at-lokbandhu-hospital-lucknow-news-c-13-lko1070-1880448-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में गर्भवती मरीजों की राह में पानी और फिसलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में गर्भवती मरीजों की राह में पानी और फिसलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में महिला मरीजों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के प्रथम तल पर लेबर रूम के सामने मंगलवार को बारिश का पानी भर गया। इसी रास्ते से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए लेबर रूम तक पहुंचाया जाता है। पानी जमा होने से फर्श पर फिसलन बढ़ गई, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से तत्काल जलभराव दूर कराने की मांग की।
मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद लेबर रूम के सामने की गैलरी में पानी जमा हो गया। मरीजों के मुताबिक, वहां जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का भी इसी रास्ते से लगातार आवागमन होता है। इसके बावजूद काफी देर तक जलभराव दूर नहीं कराया गया। गर्भवती महिलाओं के लिए यह स्थिति अधिक जोखिम भरी है। फिसलन के कारण संतुलन बिगड़ने से गिरने और चोट लगने की आशंका बनी रहती है।
मरीजों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर मरीजों के रास्ते में पानी जमा होना गंभीर समस्या है। प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मरीजों और तीमारदारों ने जलभराव के साथ फर्श पर फैली गंदगी की भी शिकायत की। उनका कहना है कि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। शिकायत के बावजूद तत्काल सफाई नहीं कराई गई। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और फर्श को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
बारिश से गिरी पार्क की दीवार, कई गाड़ियां मलबे में दबीं
गोमतीनगर क्षेत्र के पत्रकारपुरम में बारिश की वजह से मंगलवार को एक पार्क की दीवार गिर गई। इससे दीवार के आसपास खड़ी गाड़ियां मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। पत्रकारपुरम चौराहे के पास एक लाइन से खड़ी लग्जरी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इसमें एक ऑटो तो बिलकुल चकनाचूर हो गया जबकि एसयूवी समेत अन्य गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।