{"_id":"6a3e74bd66759252930185b3","slug":"water-bottle-seized-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1800976-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लंबी दूरी की ट्रेनों से रेलवे ने जब्त की 930 अनधिकृत पानी की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लंबी दूरी की ट्रेनों से रेलवे ने जब्त की 930 अनधिकृत पानी की बोतलें
विज्ञापन
लंबी दूरी की ट्रेनों से रेलवे ने जब्त की 930 अनधिकृत पानी की बोतलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नवनियुक्त सीनियर डीसीएम अरिजीत सिंह ने अवैध वेंडरिंग पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को लंबी दूरी की तीन ट्रेनों में छापेमारी कर 930 अवैध पानी की बोतलें बरामद की तथा अवैध वेंडरों को आरपीएफ के हवाले किया।
जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि कॉमर्शियल टीम ने दो ट्रेनों में औचक छापेमारी की। इस इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध पानी की बोतलें पकड़ी गई। एक अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया गया। सीनियर डीसीएम अरिजीत सिंह के निर्देशन में एसीएम ओंकार नाथ वर्मा व उनकी टीम ने गाड़ी संख्या 20103 मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस की पैंट्रीकार के निरीक्षण के दौरान पानी की 680 और ट्रेन संख्या 13020 काठगोदाम-कोलकाता के निरीक्षण में 250 बोतलें जब्त कीं। इसके अलावा ट्रेन संख्या 20103 में जांच के दौरान एक अनधिकृत वेंडर को भी पकड़ा गया, जिसे आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। सीनियर डीसीएम ने कहा कि अवैध वेंडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।