फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   You will be able to get corrections made to your Aadhaar card on Sundays as well

Lucknow News: रविवार को भी करा सकेंगे आधार कार्ड में संशोधन

Sat, 11 Jul 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
You will be able to get corrections made to your Aadhaar card on Sundays as well
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। राज्य और शासकीय कार्यालयों में तैनात ऐसे कर्मचारी जो कार्य दिवस पर छुट्टी न मिलने की वजह से आधार कार्ड में संशोधन नहीं करा पाते थे, ऐसे कर्मचारियों व आम नागरिकों को भारतीय डाक विभाग ने बड़ी सहूलियत दी है। उपभोक्ता और कर्मचारी अब नियमित कार्य दिवस के साथ-साथ साप्ताहिक छुट्टी (रविवार) के दिन सुबह 8 से शाम 4 बजे तक आधार कार्ड में संशोधन करा सकेंगे।
विज्ञापन



चीफ पोस्टमास्टर केआर स्वामी ने बताया कि जीपीओ में आधार कार्ड संशोधन के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है। उपभोक्ताओं की मांग पर अब रविवार को भी आधार कार्ड में संशोधन की सुविधाएं दी जा रही हैं। सामान्य दिनों में सुबह 8 से रात 8 बजे आधार संशोधन का कार्य किया जाता है। रविवार के दिन जीपीओ में 50 से 60 उपभोक्ता आधार में संशोधन के लिए पहुंच रहे हैं। सहायक अधीक्षक डाकघर शोभनाथ यादव ने बताया कि राजधानी के अलीगंज, चौक, आवास विकास, आलमबाग, राजेंद्र नगर, गोमतीनगर और इंदिरानगर के डाकघरों में भी अब रविवार के दिन आधार संशोधन की सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन



नाम में सुधार और पते में करा सकेंगे बदलाव
सभी डाकघरों में उपभोक्ता आधार कार्ड में नाम परिवर्तन और स्थानीय पते में बदलाव करा सकेंगे। इसके अलावा जन्मतिथि, लिंग और मोबाइल व ईमेल आईडी में भी परिवर्तन करा सकेंगे। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का नया आधार कार्ड भी बनवाने और बायोमीट्रिक अपडेट की सुविधा भी मिलेगी। यह व्यवस्था आधार कार्ड के नियमों के तहत ही संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed