फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man obtained two passports using forged documents.

Lucknow News: फर्जी दस्तावेजों से युवक ने बनवाए दो पासपोर्ट

Tue, 18 Aug 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Young man obtained two passports using forged documents.
लखनऊ। मलिहाबाद थाने में तैनात दरोगा अश्वनी कुमार सिंह ने इलाके के सहिलामऊ में रहने वाले मुशर्रफ अली पर फर्जी दस्तावेजों के जरिये दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर मलिहाबाद पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दरोगा अश्वनी ने बताया कि 12 मई को डीसीपी अभिसूचना एवं सुरक्षा और 14 मई को डीसीपी उत्तरी ने उन्हें मुशर्रफ के दो पासपोर्ट की जांच सौंपी थी। जांच में पता चला कि मुशर्रफ ने पहला पासपोर्ट 26 जुलाई 2022 में बनवाया था। उस पासपोर्ट में मुशर्रफ की जन्मतिथि एक अप्रैल 1972 थी। मां का नाम रहमतुन था। दूसरे पासपोर्ट में मुशर्रफ की जन्मतिथि एक जनवरी 1982 थी और मां का नाम नफीस जहां लिखा था। दरोगा के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2022 में बनवाए गए पासपोर्ट में उनके परिवार वालों ने गलती से उसकी जन्मतिथि एक मई 1972 लिखवा दी थी, मगर उसकी वास्तविक जन्मतिथि एक नवंबर 1982 है। दरोगा ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि विवेचना पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed