फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young woman exploits teenage roommate, video goes viral

Lucknow News: रूममेट युवती ने किया किशोरी का शोषण, वीडियो वायरल

Fri, 30 Oct 2026 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Young woman exploits teenage roommate, video goes viral
रूममेट युवती ने किया किशोरी का शोषण, वीडियो वायरल
लखनऊ। गाजीपुर इलाके में स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की 16 वर्षीय छात्रा ने अपनी रूममेट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का आरोप है कि उसकी रूममेट एक साल से अधिक समय से उसका शारीरिक शोषण कर रही थी। आरोपी ने किशोरी के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए और उसे धमकाया। बुधवार को किशोरी के पिता ने आरोपी छात्रा के खिलाफ गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


मूलरूप से मैनपुरी निवासी पीड़िता के कारोबारी पिता ने बताया कि सितंबर 2024 में बेटी का दाखिला महिला पॉलीटेक्निक में कराया था। वर्तमान में बेटी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह पॉलीटेक्निक परिसर के हॉस्टल में रहती है, जहां मऊ निवासी युवती उसकी रूममेट है। आरोप है कि रूममेट बीते एक साल से अधिक समय से उनकी बेटी का शारीरिक शोषण कर रही थी। आरोपी छात्रा ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया। डर के कारण किशोरी लंबे समय तक चुप रही। विरोध पर रूममेट उसे पीटती थी और जान से मारने की धमकी देती थी। एक बार उसे कमरे में बंद कर गला दबाने का भी प्रयास किया गया। आरोपी ने पीड़िता, उसके पिता और भाई को भी जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

हिम्मत जुटाकर मां को बताई आपबीती

मां ने घटना की जानकारी किशोरी के पिता को दी। इसके बाद पिता लखनऊ पहुंचे और गाजीपुर थाने में आरोपी रूममेट के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी, मारपीट, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्य ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल से निकाल कर बेटी को घर ले गए
पीड़िता के पिता ने बताया कि इस घटना से उनकी बेटी मानसिक रूप से बहुत परेशान है। वह काफी तनाव में है और उसकी हालत ठीक नहीं है। इसे देखते हुए पिता ने बेटी का नाम हॉस्टल से कटवा दिया है। फिलहाल वह बेटी को घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed