{"_id":"69bc0fddf6874ccf370866ed","slug":"young-woman-obscene-video-was-posted-on-social-media-and-demand-for-3-lakh-was-made-in-balrampur-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मांगे तीन लाख, पांच महीने से ब्लैकमेल कर रहा अशरफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मांगे तीन लाख, पांच महीने से ब्लैकमेल कर रहा अशरफ
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार
बलरामपुर में आरोपी अशरफ एक युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके तीन लाख मांग रहा है। वह पांच महीने से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बलरामपुर में जरवा थाना क्षेत्र में एक युवती के फोटो और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जरवा कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री से अशरफ नामक युवक की पहले बातचीत होती थी। परिवार को जानकारी होने पर बेटी को समझाकर संपर्क बंद करा दिया गया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही पैसों की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि पिछले करीब पांच माह से आरोपी युवती का फोटो व अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है। इसके बाद स्क्रीनशॉट भेजकर तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। रकम न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
जल्द होगी गिरफ्तारी
प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।