{"_id":"6a8371fa7d49d522bc0201ca","slug":"zone-2-zonal-engineer-removed-following-councillors-displeasure-lucknow-news-c-13-lko1070-1879318-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पार्षदों की नाराजगी पर हटाए जोन दो के जोनल अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पार्षदों की नाराजगी पर हटाए जोन दो के जोनल अभियंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नगर निगम जोन दो के जोनल अभियंता (सहायक अभियंता) झिल्लू राम को पार्षदों की नाराजगी के बाद हटा दिया गया है। अब इस जोन की जिम्मेदारी नए अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार धीमान को सौंपी गई है। नगर आयुक्त की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
इस फेरबदल में कई इंजीनियरों, बाबुओं और सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। झिल्लू राम को प्रभारी अधिशासी अभियंता (अमृत) और जोन तीन का सहायक अभियंता बनाया गया है। देवेंद्र कुमार जोन-दो के प्रभारी अधिशासी अभियंता के साथ ही बाढ़ खंड और सीएम ग्रिड योजना के जोन-तीन से जुड़े कार्यों की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। जोन तीन के जोनल अभियंता नजमी मुजफ्फर को जोन-तीन, उद्यान एवं ट्रैफिक के साथ बाढ़ खंड की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
आलोक कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी अधिशासी अभियंता सीएसआर के साथ जोन-तीन में सहायक अभियंता बनाया गया है। नवीन चंद को प्रभारी अधिशासी अभियंता (अमृत) के साथ जोन-सात का प्रभार दिया गया है। प्रतिमा यादव को जोन-छह में सहायक अभियंता की जिम्मेदारी मिली है। नवप्रोन्नत अखिलेश कुमार यादव को जोन-एक के साथ सीएम ग्रिड योजना के जोन-एक और जोन-चार के कार्यों की जिम्मेदारी मिली है। अवर अभियंता विकास सिंह को जोन-तीन के साथ जोन-एक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग में दो बाबू अशफाक और रोहित भारती तैनात किए गए हैं। आनंद सिन्हा को भी अधिष्ठान से हटाया गया है।
विज्ञापन
-- -
बनाए गए जेडएसओ
जोन पांच में तैनात सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रीति यादव को यहीं पर प्रभारी जोनल सिनेटरी अधिकारी (जेडएसओ) बनाया गया। यहां तैनात सचिन सक्सेना को जोन तीन भेजा गया है। जोन-सात में तैनात सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रूपेंद्र भास्कर को इसी जोन का जेडएसओ बनाया गया है।