फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दमोह: खेलते समय बोरवेल में गिरे 3 साल के बच्चे को छह घंटे की मशक्कत के बाद निकाला, पर जान नहीं बचा सके

Sun, 27 Feb 2022 08:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 08:00 PM IST
सार

दमोह जिले में खेत में बने बोरवेल में एक तीन साल का बच्चा खेलते समय गिर गया था। जिसे 6 घंटे की मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। बच्चे को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
3 year old child fell in borewell while playing in Damoh, sound of save mummy from inside the pit,
6 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को निकाल लिया गया, पर बचाया नहीं जा सका। - फोटो : सोशल मीडिया
दमोह जिले में खेत में बने बोरवेल में एक तीन साल का बच्चा खेलते समय गिर गया था। जिसे 6 घंटे की मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। बच्चे को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। 
3 year old child fell in borewell while playing in Damoh, sound of save mummy from inside the pit,
इस बोरवेल के गड्ढे में गिरा था मासूम। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि तीन साल का प्रियांश खेलते-खेलते खेत में बने बोरवेल में गिर गया था। जब काफी देर तक बच्चा परिजनों को नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। जब परिजन बोरवेल के गड्ढे के पास पहुंचे तो वहां से बच्चे की आवाज आई, बच्चा बोरवेल से खुद को बाहर निकालने के लिए मम्मी बचाओ.. मम्मी बचाओ... चिल्ला रहा था।  
3 year old child fell in borewell while playing in Damoh, sound of save mummy from inside the pit,
बोरवेल के गड्ढे में से बच्चे से बात की जा रही थी। - फोटो : अमर उजाला
बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।  तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदा गया। गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचाई गई। राज्य आपदा प्रबंधन दल भी बचाव कार्य में जुटा था। छह घंटों की मशक्कत के बाद बच्चे को निकाल लिया गया है। उसे प्राथमिक जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पटेरा अस्पताल के बीएमओ अशोक बरोनिया ने बताया कि गड्ढे से निकालने के 2 घंटे पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
3 year old child fell in borewell while playing in Damoh, sound of save mummy from inside the pit,
बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की गई। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले भी हई थी बच्चे की मौत
मध्य प्रदेश में खुले बोरवेल की घटनाएं फिर बढ़ने लगी है। दिसंबर में छतरपुर जिले में एक बच्ची गिर गई थी। वहीं हाल ही में उमरिया जिले के बरछड़ में गुरुवार को बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्चे गौरव की मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उसे रेस्क्यू कर निकाला गया था। रेस्क्यू के बाद बच्चे को कटनी जिले के बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर राजमणि पटेल ने बच्चे की मौत का कारण पानी में डूबना और सांस न ले पाना बताया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed