सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A helpless mother was hacked to death with an axe, a horrific act by a son tired of caring for her.

रिश्तों का कत्ल: 80 साल की बीमार मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, सेवा से उब कर बेटा बन गया जल्लाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खऱगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
सार

भीकनगांव में बेटे ने बीमार 80 वर्षीय मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में अपराध स्वीकार किया। मानसिक दबाव और शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

A helpless mother was hacked to death with an axe, a horrific act by a son tired of caring for her.
कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौक के घाट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी ही वृद्ध मां की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय रामई बाई लंबे समय से बीमार थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं। उनकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उनके 55 वर्षीय बेटे विष्णु सावले पर थी। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, जब घर में दोनों ही मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक विष्णु अपनी मां की लगातार सेवा और जिम्मेदारी से मानसिक रूप से परेशान था। इसी बीच उसने शराब के नशे में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पलंग पर लेटी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गर्दन पर कई वार होने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- छतरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता की मारपीट में चार साल के मासूम बेटे की मौत; जेल भेजा गया आरोपी

घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की। उसने खून के निशान साफ करने के लिए शव पर पानी डाला और हथियार को छिपा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। पूछताछ के दौरान पहले आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि मां की हालत और लगातार देखभाल के दबाव से वह टूट चुका था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मजदूरी करता है और शराब का आदी है। कुछ समय पहले उसका पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। घर में वह अपने दो बच्चों के साथ रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed