फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Action taken against Arera Hills Police Station In-charge Sunil Sharma and Constable Nandkishore

Bhopal News: अरेरा हिल्स थाना प्रभारी शर्मा व एक आरक्षक निलंबित, महिला से अनैतिक संबंधों के आरोप में कार्रवाई

Fri, 24 Jul 2026 08:19 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 08:19 AM IST
सार

भोपाल के अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को अनैतिक आचरण, पद के दुरुपयोग और महिला से जुड़े गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित पति की शिकायत और प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया गंभीर पाए जाने पर पुलिस कमिश्नर ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
Action taken against Arera Hills Police Station In-charge Sunil Sharma and Constable Nandkishore
निलंबित निरीक्षक शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की पुलिस व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को अनैतिक आचरण और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भोपाल पुलिस कमिश्नर द्वारा पीड़ित पति की लिखित शिकायत और सौंपे गए प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता युवक ने थाना प्रभारी सुनील शर्मा पर अपनी पत्नी के साथ अनैतिक संबंध बनाने, पद का गलत इस्तेमाल करने और मानसिक दबाव डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आरक्षक नंदकिशोर की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई
वहीं, मामले में आरक्षक नंदकिशोर की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। आरोप है कि आरक्षक को थाना प्रभारी की इन गतिविधियों की पूरी जानकारी थी और उसने भी महिला पर दबाव बनाने में सहयोग किया। डीसीपी जोन-2 विकास सहवाल ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षण में शिकायत के बिंदु अत्यंत गंभीर पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


विभागीय जांच के आदेश, कसेगा शिकंजा
निलंबन के साथ ही थाना प्रभारी और आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस जांच में पुलिस आचरण नियमों के उल्लंघन, पदीय कर्तव्य से भटकाव और पद के दुरुपयोग की गहनता से पड़ताल की जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कृत्य भोपाल पुलिस की साख और वर्दी की गरिमा पर गहरा धब्बा है। मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही पीडि़त महिला के विस्तृत बयान दर्ज किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ujjain: बाबा श्री महाकाल का पंचामृत से अभिषेक के बाद किया गया दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन

पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट रुख है कि यदि महिला औपचारिक प्रकरण दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं भी होती, तब भी दोनों दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया पूरी सख्ती से जारी रहेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कठोर कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed