सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Due to fear of elephants people of Baiga caste have hung food items on trees they are troubled

Anuppur News: हाथियों के डर से खाने-पीने के सामान पेड़ पर टांगे, परेशान हो चुके हैं बैगा जाति के लोग

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 13 Jan 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। हाथियों के डर से बैगा जाति के लोग अपने खाने-पीने के सामान को पेड़ पर टांग दिए हैं।

Anuppur News Due to fear of elephants people of Baiga caste have hung food items on trees they are troubled
पेड़ पर टांगा खाने-पीने का सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर के जैतहरी तथा अनूपपुर वनपाल क्षेत्र में बीते कई दिनों से दो हाथी विचरण कर रहे हैं। क्योंकि विचरण के दौरान लगातार ग्रामीणों के फसल तथा घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दूसरी ओर रात्रि के समय हाथियों के पहुंचने पर ग्रामीणों को अपनी जान बचाने के लिए पक्के इमारत की छत पर रात गुजारनी पड़ रही है। इसके साथ ही अब ग्रामीणों ने हाथियों के हमले से अपने गृहस्थी के सामान तथा अनाज को बचाने के लिए नया तरीका अपना रहे हैं। 

Trending Videos


ग्राम पंचायत क्योंटार के राजस्व ग्राम कुशमहाई अंतर्गत पाडाडोल मोहल्ला जो जंगल एवं राजस्व भूमि के मध्य स्थित है, में एक बैगा परिवार एवं एक गोंड परिवार कच्चा मकान बनाकर खेती-बाड़ी एवं मजदूरी का काम कर जीवकोपार्जन करते हैं। ग्रामीण धनुहार बैगा, देवलाल और लाल बहादुर सिंह गोंड हाथी के हमले से गृहस्थी के समान तथा अनाज को बचाने के लिए घर के पास स्थित महुआ के पेड़ में अनाज एवं दैनिक उपयोग की सामग्रियों को रस्सी के सहारे पेड़ के ऊपर टांग कर बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाथियों ने दो वर्षों के मध्य इन दोनों ग्रामीणों के घरों में चार बार तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया था। इसमें देवलाल बैगा को एक बार सहायता राशि दी। जबकि लाल बहादुर सिंह गोंड के चार बार निरंतर तोड़े गए घर का मुआवजा की राशि वर्तमान समय तक नहीं मिली है। हाथी जब भी वापस जाएंगे तो उसी रास्ते का उपयोग करते हुए फिर से उनके घरों में तोड़फोड़ कर सकते हैं। इस कारण डर एवं भय के चलते दोनों ने अपने सामानों को पेड़ में टांग रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed