सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News: For the last five days, the tigress has camped in the forests of Umar Gohan in Amarkantak

Anuppur News: अमरकंटक में बीते पांच दिनों से बाघिन ने उमर गोहान के जंगलों में डाला डेरा, निगरानी में लगी टीम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार

अमरकंटक के जंगलों में अचानकमार टाइगर रिजर्व से आई बाघिन पांच दिनों से डेरा डाले हुए है। कॉलर आईडी से ट्रेस करते हुए वन विभाग और रिजर्व की टीम उसकी निगरानी कर रही है। सकरा-जमुड़ी में बाघ की सूचना पर अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन पुष्टि नहीं हुई है।

Anuppur News: For the last five days, the tigress has camped in the forests of Umar Gohan in Amarkantak
अनूपपुर में बाघिन की तलाश जारी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमरकंटक से लगे हुए जंगलों में बीते पांच दिनों से अचानकमार टाइगर रिजर्व से आई हुई बाघिन ने डेरा डाल रखा है। इसको लेकर बीते पांच दिनों से वन विभाग की टीम इसकी निगरानी में लगी हुई है। 
Trending Videos


वन परिक्षेत्र अधिकारी अमरकंटक वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिनों से वन परिक्षेत्र के उमर गोहान के जंगलों में बाघिन जंगलों में छुपी हुई है। जो कि अभी तक जंगली सूअर का शिकार कर फिर अपनी जगह पर चली जाती है। बाघिन के गले में कॉलर आईडी लगी हुई है, जिसके कारण अचानकमार टाइगर रिजर्व की चार सदस्यीय टीम भी उसकी लोकेशन को ट्रेस करते हुए अमरकंटक पहुंच गई है। जो कि अमरकंटक वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर नजर बनाए हुए हैं। अचानकमार टाइगर रिजर्व से आई हुई टीम ने बताया कि एक जनवरी को बाघिन टाइगर रिजर्व की सीमा से निकलकर मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही यहां पर भ्रमण कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सकरा जमुड़ी में दो दिनों से तलाश में जुटे विभागीय अधिकारी-कर्मचारी 
जिला मुख्यालय से लगे हुए सकरा, जमुड़ी, खमहरिया में 2 दिन पूर्व बाग के देखे जाने की सूचना के पश्चात वन विभाग में अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को इसके लिए सतर्क रहने के लिए कहा था। इसके साथ ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां बाघ के पद चिन्ह भी मिले थे लेकिन दो दिनों से की जा रही तलाश के बावजूद अभी तक बाघ के होने की कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed