सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur: Storm causes massive destruction, power supply disrupted in four municipal areas

Anuppur: आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, चार नगर पालिका क्षेत्रों में बिजली ठप; सैकड़ों पेड़ धराशाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 03 May 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Anuppur: तेज आंधी-तूफान के चलते कोतमा नगर, कोयलांचल और कई ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ। सैकड़ों पेड़ गिरकर धराशाई हो गए। इसके साथ ही चार नगर पालिका क्षेत्रों में बिजली ठप हो गई है। 

Anuppur: Storm causes massive destruction, power supply disrupted in four municipal areas
पेड़ गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शनिवार की दोपहर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह जहां तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान थे, वहीं दोपहर करीब 1 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलधार बारिश शुरू हो गई, जो लगभग तीन घंटे तक लगातार चलती रही। बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।

Trending Videos

तेज आंधी-तूफान के चलते कोतमा नगर, कोयलांचल और कई ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ। सैकड़ों पेड़ गिरकर धराशाई हो गए, जिससे कई स्थानों पर विद्युत तारों और पोलों को नुकसान पहुंचा और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कोतमा नगर के कई घरों की सीमेंट शीटें उड़ गईं और दुकानों के साइनबोर्ड सड़कों पर आ गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'अब गर्मी जाने के बाद आऊंगी'...मायके गई पत्नी ने पति से फोन पर कहा...आहत होकर पति ने खा लिया जहर; जानें    

132 केवी लाइन में फॉल्ट से बाधित हुई सप्लाई
कोतमा के केशवाही रोड स्थित 132 केवी सबस्टेशन से निकलने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से कोतमा नगर, आसपास के ग्रामीण इलाके और कोयलांचल क्षेत्र सहित हसदेव व जमुना कोतमा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे आधा दर्जन कोयला खदानों में उत्पादन कार्य भी रुक गया।

विद्युत विभाग जुटा सुधार कार्य में
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव और कनिष्ठ अभियंता लालमणि प्रजापति ने बताया कि विकास नगर, पुराना अस्पताल क्षेत्र, निगवानी और कदमटोला सहित दर्जनभर गांवों में पेड़ बिजली तारों पर गिर गए हैं, जिससे आपूर्ति ठप हो गई है। विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed