{"_id":"66e99dbfa35129f8bb0577bd","slug":"congress-leaders-demand-registration-of-crime-against-rahul-gandhi-for-his-indecent-remarks-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2117211-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपराध दर्ज करने की मांग की, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपराध दर्ज करने की मांग की, जानें मामला
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
सार
अनूपपुर जिले के कोतमा थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने राहुल गांधी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर के कोतमा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपते हुए ऐसा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में उल्लेखित करते हुए पूर्व विधायक सुनील सर्राफ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरुद्ध मंगलवार को अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक सुनील सराफ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा थाना पहुंचकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई।
Trending Videos
थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह मरावी को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दो दिन पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सार्वजनिक रूप से कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर एक आतंकी हैं। उनके विरुद्ध इनाम घोषित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही यह भी कहा कि वह हिंदुस्तानी नहीं हैं, उन्हें देश से प्रेम नहीं है तथा देश तोड़ने, ट्रेनों में बसों को दुर्घटना ग्रस्त करने में उनका हाथ है। राहुल गांधी पर आतंकी होने का इनाम घोषित होना चाहिए। जबकि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने भी अपने बिगड़े बोल से देश में अशांति फैलाने का प्रयास किया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुनील सराफ, मनोज सराफ, अब्दुल रसीद छेद्दी, चंद्रभान मिश्रा, सहेंद्र बंसल, संजय सेन सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कमेंट
कमेंट X