{"_id":"66efee668466ad01270f5e7b","slug":"diesel-thief-gang-arrested-by-bhalumada-police-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2134073-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: डीजल चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, रात्रि गश्त के दौरान किया था पीछा; ऐसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: डीजल चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, रात्रि गश्त के दौरान किया था पीछा; ऐसे पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Anuppur News: अनूपपुर जिले के भालूमाडा पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किया गया डीजल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई की चारों ओर चर्चाएं हो रही है।
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
भालूमाडा पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किया गया डीजल बरामद कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अजय गौतम पिता राम शिरोमणि गौतम (34) वर्ष निवासी फुनगा ने रिपोर्ट किया कि फरियादी की टाटा एलपीडी 1512 ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीएच 0667 में अमलाई सोडा फैक्टरी से क्लोरीन सिलेंडर लोड कर भिलाई जा रहा था।
रात्रि करीब 1-2 बजे के बीच अपनी गाड़ी पेट्रोल पंप के सामने खड़ा कर सो रहा था, तभी एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक सीजी 16 सीएस 0653 में पांच व्यक्ति आये जिसे भोला लोनिया चल रहा था। ड्राइवरी करने के कारण वह उसे पहचान गया। भोला लोनिया अपने साथियों के साथ 55-60 लीटर चुराकर ले गया।
रात्रि गश्त कर रही टीम ने पीछा करते हुए किया गिरफ्तार
इस दौरान रात्रि पुलिस गश्त कर रही टीम के द्वारा सूचना मिलने पर तत्काल बोलेरो वाहन का पीछा किया गया, जो सिलपुर के जंगल में पकड़े गये। गाड़ी में अवधेश प्रजापति पिता सुखदेव प्रजापति उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सिलपुर थाना कोतमा मिले उसके बाकी साथी पुलिस को देखकर फरार हो गए।
मौके पर 8 जरीकेन जिसमें दो जरीकेन में डीजल भरा हुआ था। 6 जरीकेन खाली, एक प्लास्टिक पाइप मिला, जिसे जब्त किया गया। फरार आरोपी भोला लोनिया, देव लोनिया और धर्मेन्द्र लोनिया सभी निवासी सिलपुर की तलाश की जा रही है। ज्ञात हो कि जिले के कोयलांचल क्षेत्र में कोयला परिवहन करने वाले खड़े वाहनों से भी कई बार डीजल चोरी की वारदात सामने आ चुकी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X