सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Half-finished community toilet built at the cost of lakhs became a tabela

Anuppur News: सात साल से अधूरा सामुदायिक शौचालय बना तबेला, मवेशी बांधने में हो रहा उपयोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 16 Jul 2025 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों ने इस पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके कारण लाखों रुपये की लागत से बना भवन बेकार पड़ा है। आसपास पशु चिकित्सालय, उद्यानिकी विभाग और एसडीओपी कार्यालय होने के बावजूद लोगों को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है

Half-finished community toilet built at the cost of lakhs became a tabela
इसी शौचालय को बना दिया तबेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 13 में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाना था, लेकिन यह अब तक अधूरा ही है। स्थिति यह है कि स्थानीय लोग इस अधूरे भवन का उपयोग शौचालय के बजाय गाय-भैंस बांधने के तबेले के रूप में कर रहे हैं।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराने आईटीआई और पशु औषधालय के पास सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। नगर पालिका अनूपपुर ने इसके लिए 16 लाख 94 हजार रुपये स्वीकृत किए थे। 17 अक्टूबर 2017 को कार्यादेश जारी कर इसे छह महीने में पूर्ण किया जाना था, लेकिन सात साल बीत जाने के बावजूद शौचालय अधूरा पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं नेपाल की नेता मंजू खांड, नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन; लिया आशीर्वाद    

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों ने इस पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके कारण लाखों रुपये की लागत से बना भवन बेकार पड़ा है। आसपास पशु चिकित्सालय, उद्यानिकी विभाग और एसडीओपी कार्यालय होने के बावजूद लोगों को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर पालिका अनूपपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है और जल्द ही अधूरे निर्माण को पूर्ण कराने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed