{"_id":"686b65b78b057a8cf90cee96","slug":"heavy-rain-in-anuppur-swept-away-the-entire-family-travelling-in-a-car-wife-died-husband-and-children-missing-anuppur-news-c-1-1-noi1222-3140308-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: पानी के तेज बहाव में पुलिया से बही कार, एक ही परिवार के चार की मौत; दंपती और दोनों बच्चे डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: पानी के तेज बहाव में पुलिया से बही कार, एक ही परिवार के चार की मौत; दंपती और दोनों बच्चे डूबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार
अनूपपुर में तेज बारिश के दौरान पुलिया से कार बहने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एसईसीएल कर्मचारी चंद्रशेखर यादव, उनकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। प्रशासन ने रेस्क्यू कर शव बरामद किए और सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए।
हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रविवार रात तेज बारिश में पुलिया से कार बहने के कारण बड़ा हादसा हो गया। जिला मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूर राजेंद्र ग्राम स्टेट हाईवे मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत किरर अंतर्गत सजहा वेयरहाउस के समीप पुलिया पर पानी के तेज बहाव में एक कार नाले में गिरकर बह गई। इससे एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दंपती और दो बच्चे शामिल हैं।
Trending Videos
बदरा निवासी मृत दंपती चंद्रशेखर यादव, एसईसीएल धनपुरी कोयला खदान में कार्यरत थे एवं उनकी पत्नी प्रीति यादव जिला चिकित्सालय अनूपपुर में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ थी। रविवार को चंद्रशेखर यादव अपनी पत्नी प्रीति यादव एवं दो बच्चे रियांश यादव आठ वर्ष, बेटी शिवी यादव दो वर्ष के साथ रविवार को अमरकंटक घूमने गए थे। शाम को वापस लौटते समय सजहा नाले पर तेज पानी का बहाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- डिंडौरी में बारिश से बचेली नाले का पुल क्षतिग्रस्त, कुसेरा-धमनी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद
बस निकली तो की कार निकालने की कोशिश
पहले चंद्रशेखर यादव ने नाले का पानी देखकर वाहन को रोक दिया, लेकिन पीछे की ओर से आ रही बस पानी के तेज बहाव के बीच सुरक्षित निकल गई। इसके बाद चंद्रशेखर ने भी अपनी कार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार सहित पूरा परिवार पानी में बह गया।
सूचना मिलते ही रविवार रात्रि में ही कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कार्य एसडीआरएफ टीम की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया, लेकिन रात्रि ढाई बजे के बाद इसे बंद कर दिया गया और सुबह फिर से तलाश प्रारंभ की गई। सोमवार दोपहर चंद्रशेखर यादव और पुत्र रियांश सिंह यादव उम्र 8 वर्ष तथा पुत्री शिवी यादव उम्र डेढ़ वर्ष के शव निकाले गए। क्षतिग्रस्त कार बकान नदी में छीरापटपर पर क्षतिग्रस्त हालत में पाया गया।
ये भी पढ़ें- तेज बहाव में बहे युवक ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, SDERF टीम के रेस्क्यू ऑपरेशन से निकला सुरक्षित
मंत्री जायसवाल ने दुख जताया
कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल जिला चिकित्सालय में पहुंचकर मृतक के बड़े भाई दीपक यादव से मिलकर घटना पर दुख जताया और अंत्येष्टि सहायता के लिए प्रत्येक सदस्य की मृत्यु पर 25,000 विधायक निधि से देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश के दौरान जिन भी स्थान पर ऐसी संभावना बनती है वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया जाएं।

कमेंट
कमेंट X