सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Elephants destroyed crops while vandalizing houses in Akua forest department gave this advice

Anuppur: अकुआ में हाथियों ने घरों में तोड़फोड़ करते हुए फसलों को पहुंचाया नुकसान, वन विभाग ने दी ये समझाइश

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर जिला मुख्यालय से लगे हुए ग्राम अकुआ में दो हाथियों ने ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ करने के साथ ही उनकी फसलों को अपना आहार बना लिया। बीते कई दिनों से छत्तीसगढ़ से आए हुए इन हाथियों ने अनूपपुर के जंगलों में डेरा डाल रखा है।

Anuppur Elephants destroyed crops while vandalizing houses in Akua forest department gave this advice
ग्रामीण और उसका क्षतिग्रस्त मकान जो हाथियों ने तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दो हाथियों का समूह जिले के वन्य क्षेत्र एवं उससे लगे हुए ग्रामीण क्षेत्र में लगातार फसल एवं ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं, वन विभाग ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दे रहा है।

Trending Videos


दोनों हाथी रविवार की देर रात ग्राम पंचायत औढेरा के ग्राम अकुआ पहुंचकर पूरी रात चहलकदमी करते हुए चार ग्रामीणो के घरों में तोड़फोड़ कर खाने पीने की सामग्री को अपना आहार बनाया। साथ ही एक किराना दुकान में तोड़फोड़ कर सोमवार की सुबह से अकुआ एवं डालाडीह के बीच के जंगल में विश्राम कर रहे हैं। रविवार की रात दोनों हाथी अकुआ गांव में यादव मोहल्ला से बैगान मोहल्ला में पूरी रात बीच बस्ती में घुसकर तांडव मचाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम हाथियों को बीच बस्ती से भगाने की कोशिश में जुटे रहे। लेकिन सुबह होने तक दोनों हाथी विभिन्न तरह के प्रयासों के बाद भी अकुआ गांव के बीच बस्ती में तोड़फोड़ कर खाने-पीने बाद ही सोमवार की सुबह होने पर जंगल की ओर रवाना हुए। दोनों हाथियों के अकुआ गांव बस्ती में विचरण करने से ग्रामीण वृद्ध, महिलाएं एवं बच्चे पूरी रात छत में चढ़कर रात बिताते रहे।

अधिकारी पहुंचे मौके पर
सोमवार को जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लाल बहादुर वर्मा, मोहम्मद निसार, ग्राम पंचायत औढेरा सचिव राजू नायक एवं अन्य के साथ हाथी के किए गए नुकसान के स्थलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों के साथ बैठक लेकर हाथियों पर निगरानी रखने हाथी मित्र दल बनाये जाने उन्हें टॉर्च दिए जाने का आश्वासन देते हुए देर रात होने पर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की बात कही। इस दौरान हल्का पटवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हाथियों के नुकसान किए गए स्थलों का निरीक्षण कर राहत प्रकरण तैयार किया। इसके साथ ही हाथी के हमले से ग्रामीणों की फसल लगातार खराब हो रही है, जिससे वह आक्रोशित हैं। अधिकारियों के पहुंचने पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed