{"_id":"66d1c031f8cdbc60bc0f5026","slug":"it-was-her-husband-who-murdered-the-woman-over-a-domestic-dispute-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2051319-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: घरेलू विवाद को लेकर पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: घरेलू विवाद को लेकर पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार
अनूपपुर पुलिस ने महिला की हत्या मामले में खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पति ने ही घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर में फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम रक्सा में पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने ही घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या कर दी थी। देर रात घर आने पर महिला ने पति से इस पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद आरोपी पति ने इससे नाराज होकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया था, जिसके कारण आए हुए चोट की वजह से महिला की मौत हो गई थी।
Trending Videos
बता दें कि रक्सा निवासी महिला सीताबाई गौड पति छोटू सिंह उम्र 38 वर्ष का शव उसके ही घर पर परछी में लहूलुहान हालत में 29 अगस्त को पाया गया था। इसके पश्चात महिला के भाई रामचंद्र सिंह पिता भारत सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम धुरवाशिन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी छोटी बहन सीताबाई का विवाह छोटू सिंह के साथ 18 वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के बाद सीताबाई की कोई संतान नहीं थी, जिसके कारण आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पति छोटू सिंह छोटी-छोटी गलतियों पर सीताबाई के साथ विवाद तथा मारपीट करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर से घर लौटने पर पत्नी ने जताई आपत्ति तो कर दी हत्या
28 अगस्त की रात को 10 बजे पति के देर से लौटने पर सीताबाई ने कहा कि ज्यादा रात तक कहां अपने दोस्तों के साथ बैठे रहते हो, जबकि मैं घर पर अकेली रहती हूं, जिसके कारण मुझे डर लगता है। इसी बात को लेकर के पति छोटू सिंह ने डंडा व नुकीले हथियार से मारपीट कर सिर चेहरे आंख तथा पैर में गंभीर चोट पहुंचाई, जिसके कारण सीताबाई के शरीर में मारपीट से आई चोट की वजह से मौत हो गई।
भागने के पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस के द्वारा महिला के शव का पंचनामा एवं पोस्टमॉर्टम के पश्चात धारा-103 (1) कायम करते हुए विवेचना प्रारंभ की और 30 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी छोटू सिंह रेलवे स्टेशन धुरवाशिन की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस के द्वारा घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की कुदाली जब्त की गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुमित कौशिक, कोमल अर्जरिया, उमेश केवट, सूर्यभान सिंह, मोतीराम सोलंकी और वीर सिंह पाल शामिल रहे।

कमेंट
कमेंट X