सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   notice to former nagar palika president jaithari purchasing sanitation material 31 lakhs

Anuppur News: जैतहरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को 31 लाख की स्वच्छता सामग्री खरीद में मिला नोटिस, जानें पूरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

जैतहरी नगर में कोरोना के समय स्वच्छता सामग्री खरीदने के मामले में नगरीय प्रशासन विभाग ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष को नोटिस दिया है। विभाग ने कहा है कि यह खरीदारी नियमों के खिलाफ है और इस बारे में जवाब भी मांगा है।

notice to former nagar palika president jaithari purchasing sanitation material 31 lakhs
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार

जैतहरी नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला को नगरीय निकाय विभाग ने कोरोना काल में स्वच्छता सामग्री खरीदने में गलती मिलने पर नोटिस दिया है। नोटिस में कहा गया है कि वे समय पर जवाब दें, नहीं तो उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos


नगरीय विकास और आवास विभाग ने बताया कि जून 2020 से जुलाई 2020 के बीच करीब 31 लाख 85 हजार 966 रुपए की स्वच्छता सामग्री खरीदी गई थी। लेकिन इसमें विभाग के नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। इसलिए विभाग ने जवाब मांगा है। बताया गया है कि इस समय में जैतहरी नगर पालिका ने सफेद फिनायल, ब्लैक फिनायल, मलेरिया की दवा, सोडियम हाइपोक्लोराइट, हाइड्रोक्साइड कैसोलिक पाउडर, डीपीपी पाउडर और ब्लीचिंग पाउडर खरीदी थी, जिसके लिए पैसे दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में बताया गया है कि अनूपपुर, कोतमा, बिजुरी और पसान जैसे नगर पालिकाओं में, जिनकी आबादी जैतहरी से तीन-चार गुना ज्यादा है, इतनी ज्यादा स्वच्छता सामग्री नहीं खरीदी गई। खरीदी की मंजूरी नगर पालिका अध्यक्ष ने दी थी, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें:  विवादित बयान पर फंसे मंत्री शाह के मामले में SC में सुनवाई आज, राजनीतिक भविष्य पर टिकीं सब की नजरें

नगर पालिका अध्यक्ष को सिर्फ 1 लाख रुपए तक की खरीदारी करने का अधिकार है, लेकिन उन्होंने उससे ज्यादा रकम की खरीदारी की, जो नियमों के खिलाफ है। पत्र में यह भी कहा गया है कि जैतहरी नगर परिषद, जहां की आबादी 8396 है, वहां इतनी ज्यादा सामग्री खरीदना संदिग्ध है। पत्र में 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। अगर जवाब नहीं दिया गया तो एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed