सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Police recovered silver crown and umbrella stolen from the temple

Anuppur News: मंदिर से चोरी चांदी के मुकुट और छतरी बरामद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jan 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: अनूपपुर जिले के जैतहरी पुलिस में मंदिर में चोरी करने के मामले में एक आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान जब्त कर लिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Police recovered silver crown and umbrella stolen from the temple
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चचाई के साइन मंदिर से चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया है। घटना को लेकर बताते चले कि 2 जनवरी को फरियादी राजेश कुमार चतुर्वेदी पिता आदित्य चतुर्वेदी निवासी शारदा मंदिर के पास चचाई जिला अनूपपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Trending Videos


जिसमें उसने बताया कि 29 और 30 दिसंबर की दरमियानी रात्रि को दुर्गा मंदिर प्रांगण चढ़ाई में स्थित साईं मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर फिलिप्स का साउंड सिस्टम, स्टेप लाइजर, साईं भगवान के मूर्ति में लगा हुआ चांदी का मुकुट एवं छतरी, भगवान लड्डू गोपाल, गणेश लक्ष्मी पीतल की मूर्ति चुरा कर ले गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चचाई में धारा 331(4),305(A) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल ने घटनास्थल का पीएसटीएन डाटा कलेक्ट कर विश्लेषण कर रंजीत कुमार पटेल पिता अशोक पटेल निवासी इमली टोला बुढार एवं गणेश बैगा का मोबाइल नंबर के मूवमेंट संदिग्ध होने पर रंजीत कुमार पटेल को पूछताछ के लिए पकड़ा। जहां पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया।

चोरी गए चांदी के मुकुट और चांदी के छतरी रंजीत कुमार पटेल से जब्त कर गिरफ्तार किया गया, जबकि साउंड सिस्टम एवं स्टेप लाइजर भगवान लड्डू गोपाल एवं गणेश लक्ष्मी की पीतल की मूर्ति आरोपी गणेश बैगा के पास होना बताया। गणेश बैगा की तलाश की गई है जो फरार है जिसकी तलाश की जा रही है ।

स्थानीय लोगों में था आक्रोश
इस मामले में घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त था।  पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिल रही थी। जिसके बाद साइबर सेल की टीम इस मामले में टावर लोकेशन पर अनजान लोगों की जानकारी जुटाने में लग गई, जिसमें दोनों की लोकेशन घटनास्थल के पास पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed