{"_id":"6823420c5fdb34736d0f7c1b","slug":"the-body-of-a-5-year-old-innocent-was-found-in-the-bushes-200-meters-away-from-the-house-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2939643-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: घर से 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला पांच वर्षीय मासूम का शव, रिश्तेदारी में आया हुआ था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: घर से 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला पांच वर्षीय मासूम का शव, रिश्तेदारी में आया हुआ था परिवार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार
भालूमाड़ा थाना अंतर्गत घर से लापता पांच वर्षीय मासूम का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित झाड़ियों में पाया गया। पुलिस में मौके पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है, मासूम बीते पांच दिनों से लापता था।
घटना स्थल पर जांच करती हुई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर जिले में भालूमाड़ा थाना अंतर्गत आठ मई की रात हनुमान दफाई में शादी के दौरान पांच वर्षीय मासूम अनुराग कोल के अपहरण के 5 दिन बाद मंगलवार सुबह घर से 200 मीटर दूर झाड़ियों में शव पाया गया। बच्चे के शव से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण घटना का पता चल सका। घटना की सूचना पर एसडीओपी आरती शाक्य, थाना प्रभारी संजय खलको सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
Trending Videos
नग्न अवस्था में मिले मासूम की लाश से प्रथम दृष्टया हत्या की संभावना ज़्यादा लग रही है। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने निरीक्षण कर अहम सुराग जुटाए। मृतक के कपड़े, घटना स्थल की मिट्टी सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस मर्ग कायम कर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: काल्पनिक आपात स्थिति बनाई गई, घायलों को स्ट्रेचर और व्हील चेयर पर लाया गया
रिश्तेदारी में आया हुआ था परिवार
करनपठार थाना अंतर्गत तुलरा गांव में रहने वाले कमलेश कोल का पुत्र अनुराग अपने बड़े पिता रामकलेश के साथ रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने भालूमाड़ा हनुमान दफाई आया था। आठ मई गुरुवार के दिन जब सब कोई बारात की आग़वानी में जुटे हुए थे। उसी दौरान घर के आंगन में सो रहे बच्चे का रहस्यमय ढंग से अपहरण कर लिया गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अपहरण की धारा 137 (2) पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शव का पता चलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: वॉट्सऐप पर नकली नोट बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार, 40 लाख की ठगी का खुलासा
बच्चे के शव मिलने के बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए परिवार एवं पड़ोस के कुछ संदेहियों को पकड़ते हुए कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे का शव पाया गया है। हर बिंदुओं से जांच की जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
...संजय खलको, थाना प्रभारी भालूमाड़ा

कमेंट
कमेंट X