सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Elderly man body found in field relatives accuse of murder know whole matter

Anuppur News: खेत में मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, जानें पूरा मामला

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार

कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है, जिस पर एसडीओपी सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ की है।

Anuppur News Elderly man body found in field relatives accuse of murder know whole matter
घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंची एसडीओपी कोतमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। दो पक्ष के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा था, जिसके बाद घर के बुजुर्ग का शव खेतों में संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिसके बाद परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं।

Trending Videos


थाना अंतर्गत मुडधवा गांव में रहने वाले 75 वर्षीय संपत महरा का शव शुक्रवार की सुबह खेत के पास बने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने जमीन विवाद पर यादव परिवार के कई लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए आक्रोशित नजर आए। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने गांव के ही दूसरे पक्ष से जमीन विवाद होने के कारण मार डालने का आरोप लगाया गया। सूचना पर एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचते हुए घटना स्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए शव पीएम के लिए भिजवाया गया। आधा दर्जन से ज्यादा संदेहियों से पूंछताछ की जा रही है। घटना के बारे में बताया जाता है कि कोदे महरा 47 वर्ष ने लेदरा रोड के समीप अपने खेत में निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसका गांव के ही रामभजन यादव से जमीन विवाद चल रहा है, जिसमें स्टे भी लगवाया गया है।

मामले को लेकर पूर्व में दोनों पक्ष ने थाना में शिकायत भी कर चुके हैं। तहसील न्यायालय से स्टे होने को बाद निर्माण कार्य कराए जाने पर शुक्रवार को विवाद हुआ। सूचना पर पहुंची 100 डायल की टीम दोनों पक्षों को समझाते हुए वापस आ गई। विवाद के कुछ देर बाद कोदे महरा के द्वारा दूसरे पक्ष के खिलाफ थाना पहुंचकर अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया जाने लगा साथ ही गले से सोने की लॉकेट भी गायब बताई जा रही है। पुलिस मर्ग कायम कर सभी एंगल से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed