{"_id":"682a9f867079d192430c6e0f","slug":"the-work-of-nal-jal-yojana-has-not-started-yet-the-residents-of-bargwa-ward-are-troubled-by-the-problem-of-drinking-water-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2965696-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: Anuppur News: दो महीने से रुका बरगवा का नल जल योजना का काम, पानी की समस्या बनी बड़ी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: Anuppur News: दो महीने से रुका बरगवा का नल जल योजना का काम, पानी की समस्या बनी बड़ी चुनौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार
नगर परिषद बरगवां अमलाई में 22 करोड़ रुपए की लागत से नल जल योजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके बावजूद अभी तक इस योजना का काम शुरू नहीं हुआ है। इस वजह से 15 वार्ड के लोगों को पेयजल की समस्या झेलनी पड़ रही है।
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Meta AI
विज्ञापन
विस्तार
नगर परिषद बरगवा अमलाई में गर्मियों के मौसम में लोगों को पीने के पानी की बड़ी दिक्कत हो रही है। लोग रोजाना दूर से हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं।
नगर परिषद में 22 करोड़ रुपये की लागत से नल जल योजना को मंजूरी मिली है। सर्वे का काम पूरा हो चुका है और दो महीने पहले निर्माण कंपनी से एग्रीमेंट भी हो गया है। लेकिन अब तक इस योजना का काम शुरू नहीं हुआ है।
इस वजह से शहर के लोग पेयजल की समस्या से बहुत परेशान हैं।
सैकड़ों लोगों को हो रही परेशानी
नगर परिषद बरगवा अमलाई के वार्ड नंबर 9 मोहाडा अमलाई में यादव दफाई के लोगों को पानी की कड़ी समस्या हो रही है। वार्ड की रहने वाली कला बाई ने बताया कि यहां पीने के पानी की बहुत कमी है। गर्मी के मौसम में हैंडपंप से पानी भरकर लाना बहुत मुश्किल होता है। वार्ड की लीलाबाई ने कहा कि नगर परिषद इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। रोज इस परेशानी से जूझना पड़ता है, लेकिन पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष को बताने के बाद भी कोई मदद नहीं मिली।
नल जल योजना शुरू होने में हो रही देरी, लोग परेशान
शासन ने नगर परिषद बरगवा अमलाई में नल जल योजना मंजूर कर दी है, लेकिन काम शुरू होने में देरी से लोग बहुत परेशान हैं। 15 वार्डों में लगभग 35,000 लोग रहते हैं, लेकिन यहां पानी की व्यवस्था सिर्फ हैंडपंप से हो रही है। टैंकर से पानी दिया जाता है, लेकिन वह भी काफी नहीं है।
ये भी पढ़ें- ध्वजा से ग्रहों की ऊर्जा संतुलन की हुई आध्यात्मिक पहल, कृष्णा गुरुजी ने कही बड़ी बात
इनका कहना है
पेयजल की बेहतर व्यवस्था के लिए नल जल योजना जल्द शुरू हो, इसके लिए कई बार अधिकारियों को कहा गया है। लेकिन भोपाल की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए समस्या बनी हुई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X