सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Lakhs of rupees stolen by breaking lock empty house in Basti Road area police engaged in investigation

Anuppur: बस्ती रोड एरिया में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर जिला मुख्यालय के बस्ती मार्ग पर स्थित सूने घर का ताला तोड़ते हुए चोरों ने यहां रखे हुए लाखों रुपये के सामान एवं नकदी तथा गहने चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है।

Anuppur Lakhs of rupees stolen by breaking lock empty house in Basti Road area police engaged in investigation
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर कोतवाली थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 बस्ती रोड पुलिस कॉलोनी अनूपपुर के पास स्थित सूने घर का अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, लैपटॉप एवं नकद 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। सूचना पर एसडीओपी सुमित केरकेट्टा सहित कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।

Trending Videos


मामले की जानकारी के अनुसार, नगर के वार्ड 13 बस्ती रोड पुलिस कॉलोनी के पास निवास करने वाले दीपक सोनी पिता छविलाल सोनी उम्र 31 वर्ष ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई चंद्रमणि सोनी जो कि सोना-चांदी का व्यवसाय करते हैं। उनकी दुकान पयारी नंबर 1 थाना भालूमाड़ा अंतर्गत है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अनूपपुर में नए मकान में शिफ्ट हुए हैं। बड़े भाई चक्रमणि सोनी नौ अगस्त को राजस्थान से अनूपपुर आए थे और 11 अगस्त की दोपहर लगभग तीन बजे सावन में मां शारदा मंदिर मैहर के दर्शन के लिए परिवार सहित चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से दर्शन करने के बाद दोपहर तीन बजे घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर हर कमरे के दरवाजे का ताला एवं अलमारी व लॉकर का ताला टूटा हुआ मिला तथा पूरा सामान बिखरा हुआ था। जहां अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के सोना-चांदी के जेवरात, मां सहित दो भाभियों के जेवर व गहने, दुकान में ग्राहकों के द्वारा बनाने के लिए दिए गए सोना चांदी के जेवरात, घर में रखे लैपटॉप, नगद 25 हजार अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। जहां शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा-331 (4), 305 (ए) के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed