सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Tiger knocks in Jwaleshwar Dham adjacent to Amarkantak, local people scared

Anuppur News: अमरकंटक के ज्वालेश्वर धाम में बाघ की दस्तक, पहले कुत्ते को बनाया शिकार फिर गाय को खींच ले गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर जिले के अमरकंटक के पास ज्वालेश्वर धाम में बाघ की सक्रियता से ग्रामीण और श्रद्धालु दहशत में हैं। बाघ ने कुत्ते और गाय को शिकार बनाया। वन विभाग ने सुरक्षा बढ़ाई, सीसीटीवी में मूवमेंट रिकॉर्ड हुआ। ग्रामीणों को सतर्क रहने और घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। 

Tiger knocks in Jwaleshwar Dham adjacent to Amarkantak, local people scared
पहले फोटो में वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को सतर्क करते हुए वहीं दूसरी में मंदिर के सीसीटीवी
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के पवित्र तीर्थ स्थल अमरकंटक में बाघ की गतिविधियों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को भयभीत कर दिया है। अमरकंटक से 8 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध ज्वालेश्वर धाम में बाघ की सक्रियता की पुष्टि हुई है। बीती रात बाघ ने एक कुत्ते और एक गाय को अपना शिकार बनाया। गाय को वह लेंटाना की झाड़ियों में खींच ले गया और वहीं उसका सेवन किया।

Trending Videos

सीसीटीवी कैमरे में बाघ का मूवमेंट रिकॉर्ड
अन्नपूर्णा मंदिर के सीसीटीवी कैमरों में बाघ की स्पष्ट तस्वीरें दर्ज हुई हैं, जो उसकी सक्रियता को प्रमाणित करती हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग के अमले ने सतर्कता बढ़ा दी है। मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव और डिप्टी रेंजर जमुना सिंह मार्को समेत अन्य अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह
वन विभाग ने क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं और ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की हिदायत दी है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।

धार्मिक गतिविधियां प्रभावित
ज्वालेश्वर धाम धार्मिक महत्व का केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। बाघ की मौजूदगी से दुकानें और स्थानीय गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। वन विभाग ने बाघ को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने की योजना बनाई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

पहले फोटो में वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को सतर्क करते हुए वहीं दूसरी में मंदिर के सीसीटीवी

पहले फोटो में वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को सतर्क करते हुए वहीं दूसरी में मंदिर के सीसीटीवी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed