फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul News: Air Force Selectee Strangled to Death Before Training, 3 Arrested in Murder Conspiracy

Betul: वायुसेना में चयनित युवक की गला घोंटकर हत्या, ट्रेनिंग पर जाने से पहले दिया साजिश को अंजाम, तीन गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 05:24 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 05:24 PM IST
सार

जिस युवक को अगले दिन भारतीय वायुसेना की ट्रेनिंग के लिए रवाना होना था, उसकी जिंदगी एक दिन पहले ही खत्म कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि संपत्ति विवाद और पुरानी रंजिश के चलते रची गई साजिश में उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
Betul News: Air Force Selectee Strangled to Death Before Training, 3 Arrested in Murder Conspiracy
युवक की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

विस्तार

जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम पुसली में एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के अनुसार युवक की हत्या कथित रूप से संपत्ति विवाद, पुरानी रंजिश और पूर्व नियोजित साजिश के चलते की गई। मृतक का भारतीय वायुसेना में चयन हो चुका था और वह अगले दिन प्रशिक्षण के लिए रवाना होने वाला था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को मृतक मोहित गलफट के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन खेत के पास उसके जूते और मोबाइल संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एसडीआरएफ की मदद से खेत के एक कुएं से युवक का शव बरामद किया गया। शव के गले में तार लिपटा मिला और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्रकरण में हत्या की धाराएं जोड़ी गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर विशेष जांच दल गठित किया गया। घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शहडोल में पुरानी रंजिश का खूनी अंत: ट्रैक्टर से कुचलकर चाचा की हत्या, भतीजा घायल; दो आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि मृतक की बहन के प्रेम विवाह के बाद परिवार की कृषि भूमि को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। वहीं गांव में खेत, सिंचाई और अन्य मुद्दों को लेकर भी लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस के अनुसार इन्हीं कारणों से आरोपियों ने युवक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को यह जानकारी भी मिल गई थी कि मोहित का चयन भारतीय वायुसेना में हो चुका है और वह जल्द ही प्रशिक्षण के लिए जाने वाला है। इसके बाद हत्या की योजना को तत्काल अंजाम देने का निर्णय लिया गया।

पुलिस जांच के मुताबिक 25 जुलाई की रात मोहित गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान परिचितों ने उसे दूसरे मंदिर चलने का बहाना बनाकर खेत की ओर बुलाया। वहां पहले से मौजूद आरोपी और अन्य साथियों ने तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरी में भरकर खेत के कुएं में फेंक दिया गया। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से मृतक के जूते और अन्य सामान अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए गए। हालांकि घटनास्थल से मिले तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने इस मामले में संजय उर्फ पिंटिया गलफट, आकाश गलफट और राजा मस्की को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed