सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Trader Sets Himself on Fire Amidst Anti-Encroachment Drive; Allegations of Selective Action Again

Bhopal News: अतिक्रमण कारवाई के बीच व्यापारी ने खुद पर लगाई आग, चुनिंदा व्यापारियों पर कार्रवाई के आरोप

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 11 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के 10 नंबर मार्केट में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान व्यापारी द्वारा खुद को आग लगाने की घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चयनित कार्रवाई के आरोपों के बीच मामला अब जांच के दायरे में है।

Bhopal News: Trader Sets Himself on Fire Amidst Anti-Encroachment Drive; Allegations of Selective Action Again
व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 राजधानी के 10 नंबर मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान शनिवार को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। नगर निगम की कार्रवाई से नाराज एक व्यापारी ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आग फैलती, उससे पहले ही आसपास खड़े लोगों ने उसे बुझा दिया। इससे व्यापारी मामूली रूप से झुलस गया।
Trending Videos


कार्रवाई के बीच खुद को लगाई आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निगम की टीम चिन्हित दुकानों पर तोड़फोड़ कर रही थी, तभी विरोध में एक दुकानदार ने खुद पर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाई और गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एम्स के NICU में चूहों की दस्तक, नवजातों की सुरक्षा पर बड़े सवाल, पेस्ट कंट्रोल के बाद भी समस्या


चुनिंदा दुकानों पर कार्रवाई के आरोप
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उनका आरोप है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है और केवल कुछ दुकानों को ही निशाना बनाया जा रहा है, जिससे पक्षपात की आशंका बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में न्याय पदयात्रा पर ब्रेक, 200KM चलकर पहुंचे छात्र नेता को पुलिस ने CM हाउस जाने रोका

अफरा-तफरी और बाजार में तनाव
घटना के बाद पूरे 10 नंबर मार्केट में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर किन निर्देशों के तहत चुनिंदा दुकानों पर ही कार्रवाई की जा रही है। क्या नियमों का पालन समान रूप से हो रहा है या कहीं न कहीं भेदभाव हो रहा है? घटना के बाद पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं घायल व्यापारी की हालत पर भी नजर रखी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed