सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Hotel Case Former Woman Employee Accused of Conspiracy Arrested in Receptionist Assault Case

भोपाल होटल कांड: पूर्व महिला कर्मचारी ने रची साजिश, रिसेप्शनिस्ट का बेटे और दोस्त से कराया दुष्कर्म; गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के कोलार क्षेत्र में पूर्व महिला कर्मचारी ने रंजिश में रिसेप्शनिस्ट को बंधक बनवाकर बेटे व उसके दोस्त से दुष्कर्म कराया। बाद में अपहरण व मारपीट की गई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार है बाकी अन्य फरार है। 

Bhopal Hotel Case Former Woman Employee Accused of Conspiracy Arrested in Receptionist Assault Case
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां होटल की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने वर्तमान रिसेप्शनिस्ट को होटल के कमरे में बंधक बनवाकर अपने बेटे और उसके दोस्त से दुष्कर्म करवाया। इसके बाद पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ मारपीट भी की गई।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता मूलतः छतरपुर जिले की निवासी है और हाल ही में 1 अप्रैल को उक्त होटल में रिसेप्सनिस्ट के रूप में नौकरी पर रखी गई थी। इससे पहले विनीता नामक महिला वहां कार्यरत थी, जिसे हटाए जाने के बाद पीड़िता को नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात की है। रात करीब 9 बजे बिट्टू नाम का युवक अपने एक साथी के साथ होटल पहुंचा और कमरे की बुकिंग कराई। कुछ देर बाद दोनों ने रिसेप्शनिस्ट को कमरे में पानी न आने की शिकायत बताकर बुलाया। जैसे ही युवती कमरे में पहुंची, दोनों आरोपियों ने दरवाजा बंद कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा आरोपी छेड़छाड़ करता रहा।


पीड़िता को धमकाया था
घटना के कुछ ही देर बाद होटल की पूर्व कर्मचारी विनीता वहां पहुंची और पीड़िता को धमकाया कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो उसके परिणाम गंभीर होंगे। इसके बाद वह पीड़िता को जबरन स्कूटी से बजरिया क्षेत्र ले गई, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

होटल कर्मचारियों की सूचना पर कोलार पुलिस ने पीड़िता के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और बजरिया पहुंचकर उसे बरामद किया। प्रारंभ में पीड़िता डर के कारण कुछ भी बताने से बचती रही, लेकिन पुलिस द्वारा काउंसलिंग और सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद उसने पूरी घटना बताई। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला विनीता को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके बेटे और उसके साथी की तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का बेटा बालिग है या नाबालिग।

पढ़ें: MT-6 का खौफ: शिवपुरी में बाघिन के हमले से आदिवासी ग्रामीण की मौत, शरीर के कुछ अंग मिले; धड़ पूरा गायब मिला

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि विनीता के होटल संचालक से पूर्व में संबंध थे। नई रिसेप्शनिस्ट के आने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था, जिससे वह नाराज थी। इसी रंजिश में उसने इस पूरे घटनाक्रम की साजिश रची। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed