सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   39 miscreants arrested from Iranian camp in Bhopal 11 on remand cases registered against 14 in other states

Bhopal News: ईरानी डेरे से गिरफ्तार 39 बदमाशों में से 11 रिमांड पर, 14 पर दूसरे राज्यों में केस दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhopal News: भोपाल  में 10-11 फरवरी की दरमियानी रात ईरानी डेरे पर छापा मारा गया। इस कार्रवाई में 39 बदमाश गिरफ्तार किए गए, जिनमें से 27 को जेल भेजा गया और 11 को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, कुख्यात काला ईरानी, तरू और सालिक अभी भी फरार हैं।
 

39 miscreants arrested from Iranian camp in Bhopal 11 on remand cases registered against 14 in other states
ईरानी डेरे से गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल में 10-11 फरवरी की दरमियानी रात, डीसीपी के नेतृत्व में 400 पुलिसकर्मियों ने ईरानी डेरे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में कुल 39 बदमाश गिरफ्तार किए गए, जिनमें से 27 को जेल भेज दिया गया है। 11 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि एक लाख 30 हजार रुपये के इनामी शहादत हुसैन को राजगढ़ पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है।

Trending Videos


गिरफ्तार और रिमांड पर
गिरफ्तार 39 आरोपियों में से 14 के खिलाफ दूसरे राज्यों में भी अपराध दर्ज हैं। इन राज्यों की पुलिस को भी पूछताछ के लिए सूचना भेजी गई है। शेष आरोपियों के खिलाफ लूट, जालसाजी और चोरी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुख्यात बदमाश फरार
ईरानी डेरे के सरदार राजू ईरानी की गिरफ्तारी के बाद दूसरे धड़े के कुख्यात अपराधी काला ईरानी, तरू और सालिक अभी भी फरार हैं। काला ईरानी लंबे समय से डेरे का सरदार बनने का प्रयास कर रहा है और बड़ी गैंग का संचालन करता है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क बनाए हुए हैं।

फर्जी जमानत पर कई आरोपी बाहर
जांच में सामने आया कि ईरानी गैंग के कई आरोपी फर्जी जमानतदारों और नकली बही खातों के सहारे जमानत कराते रहे। रिमांड में पूछताछ से अंतरराज्यीय गैंग नेटवर्क, चोरी की वाहनों की सप्लाई चेन और सरगनाओं के नाम उजागर हो सकते हैं। कई आरोपियों के खिलाफ स्थायी वारंट लंबित थे, फिर भी वे डेरे में खुलेआम रह रहे थे।

ये भी पढ़ें: दतिया में अवैध रेत विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, गोली लगने से बुजुर्ग की मौत

पुलिस कार्रवाई जारी
भोपाल पुलिस ने सभी फाइलों और मामलों को दोबारा खंगालना शुरू कर दिया है। फरार बदमाशों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी दूसरे राज्यों में अपराध करने या पनाह लेने गए हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed