फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A predator, released on bail in a POCSO case, has once again turned into a monster

Bhopal: पॉक्सो केस में जमानत पर छूटा आरोपी फिर बना हैवान, पीड़िता को शादी और समझौते के लिए धमकाया

Wed, 10 Jun 2026 09:57 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 09:57 PM IST
सार

भोपाल में पॉक्सो और अपहरण मामले का आरोपी जमानत पर छूटने के बाद फिर पीड़िता को धमकाने लगा। उसने समझौते और शादी का दबाव बनाया तथा फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने नई एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
A predator, released on bail in a POCSO case, has once again turned into a monster
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट और अपहरण के गंभीर मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपी द्वारा पीड़िता को दोबारा प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल से बाहर आते ही आरोपी ने पीड़िता पर समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उसने पुराने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे डराने का प्रयास किया। लगातार मिल रही धमकियों और पीछा किए जाने से परेशान पीड़िता ने एक बार फिर पुलिस की शरण ली, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में आरोपी नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी करीब आठ दिनों तक उसके कब्जे में रही। इस दौरान उसके साथ गंभीर अपराध किए गए। बाद में पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के बाद छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन


पढ़ें:  'घर का भेदी' बना कांग्रेस की मुश्किल? हेमंत खंडेलवाल के बयान से नटराजन मामले में बढ़ा सस्पेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर नई एफआईआर, तलाश जारी
मामले की विवेचना अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक विनीता छिब्बर ने बताया कि हाल ही में आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया था। रिहाई के बाद से वह लगातार पीड़िता पर केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहा था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कोर्ट परिसर में भी पीड़िता का हाथ पकड़ लिया और उसे धमकाते हुए समझौते के लिए मजबूर करने का प्रयास किया।

जब पीड़िता ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया, तो आरोपी उसका पीछा करने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है, जबकि वह पहले से शादीशुदा है। आरोपी आए दिन उसे फोन कर और रास्ता रोककर धमकाता है। साथ ही उसने चेतावनी दी कि यदि उसने समझौता नहीं किया तो उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

पीड़िता ने आरोपी पर हमला करवाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धमकी देने, पीछा करने और प्रताड़ित करने सहित अन्य धाराओं में एक और एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed