सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   After the death of a youth, the hospital was vandalized and stones were pelted demanding the arrest of the doc

Bhopal News: युवक की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पथराव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhopal: पथराव में एक पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

After the death of a youth, the hospital was vandalized and stones were pelted demanding the arrest of the doc
लाठी भांजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल शहर के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार सुबह जमकर हंगामा हो गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोडफ़ोड़ की और मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य को हल्की चोटें आई हैं।

Trending Videos


एक घंटे तक चला बवाल
पिपलानी पुलिस के अनुसार आदमपुर छावनी निवासी लक्ष्मण वंशकार को पेट की गंभीर बीमारी के चलते मंगलवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया, जो लगभग एक घंटे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण लक्ष्मण की जान गई। परिजन इलाज करने वाले डॉक्टर से मिलना चाहते थे, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने डॉक्टर के मौजूद न होने की बात कही। इससे नाराज परिजन उग्र हो गए और अस्पताल में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें: देवास में माली समाज की भव्य गैर, रंगों में सराबोर हुआ शहर; उमड़ा जनसैलाब

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश देते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराने और मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही। लेकिन परिजन तत्काल डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसी दौरान विवाद बढ़ा और भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एक पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

दो दर्जन से अधिक हिरासत में
पुलिस ने हंगामा कर रहे दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पिपलानी थाने भेज दिया है। एहतियात के तौर पर दो थानों का अतिरिक्त पुलिस बल अस्पताल परिसर में तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित है, लेकिन तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed