सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhoapl News: AIIMS' special booklet will be a lifeline for cancer patients, now they will find the right path

Bhoapl News: कैंसर मरीजों के लिए संजीवनी बनेगी AIIMS की खास बुकलेट, इलाज की उलझनों के बीच अब मिलेगी सही राह

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 11 Feb 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

एम्स कैंसर मरीजों के लिए सरल हिंदी और अन्य भाषाओं में विशेष मार्गदर्शिका बुकलेट तैयार कर रहा है। इसमें कीमोथेरेपी, रेडियोथैरेपी, सर्जरी, खान-पान, सावधानियां और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य मरीजों की घबराहट कम करना, सही जानकारी देना और इलाज के दौरान उन्हें मानसिक संबल प्रदान करना है।

Bhoapl News: AIIMS' special booklet will be a lifeline for cancer patients, now they will find the right path
एम्स भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कैंसर का नाम सुनते ही मरीज और परिवार घबराहट, डर और असमंजस में घिर जाते हैं। इलाज की जटिल प्रक्रिया, भारी-भरकम मेडिकल शब्दावली और अधूरी जानकारी के कारण कई बार मरीज मानसिक रूप से टूटने लगते हैं। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए एम्स (AIIMS) अब कैंसर मरीजों के लिए एक विशेष मार्गदर्शिका बुकलेट तैयार कर रहा है, जो इलाज के दौरान उनकी सच्ची साथी बनेगी। एम्स के डायरेक्टर डॉ. माधवानंद कर के अनुसार यह बुकलेट सरल हिंदी और अन्य भाषाओं में तैयार की जाएगी, ताकि मरीज और उनके परिजन बिना किसी भ्रम के बीमारी और उपचार को समझ सकें। अक्सर देखा गया है कि कीमोथेरेपी, रेडियोथैरेपी या सर्जरी जैसे शब्द ही मरीजों में डर पैदा कर देते हैं। ऐसे में यह गाइड उन्हें बताएगी कि कौन-सा इलाज क्यों दिया जाता है, उसके दुष्प्रभाव क्या हो सकते हैं और उनसे कैसे निपटना है।
Trending Videos


इलाज ही नहीं, हौसले की भी किताब
यह बुकलेट सिर्फ दवाओं और प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें इलाज के दौरान खान-पान, जरूरी सावधानियां, क्या करें और क्या न करें जैसी व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी। कई मरीज गलत सलाह या अधूरी जानकारी के कारण अपनी सेहत को और नुकसान पहुंचा बैठते हैं। इस पहल का मकसद ऐसी गलतफहमियों को दूर करना है। सबसे अहम पहलू होगा मानसिक स्वास्थ्य। कैंसर से जूझ रहे मरीजों में अवसाद, डर और निराशा आम बात है। बुकलेट में सकारात्मक संदेश, प्रेरक मार्गदर्शन और मानसिक मजबूती बनाए रखने के तरीके शामिल किए जाएंगे, ताकि मरीज सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि हिम्मत के साथ जिंदगी की लड़ाई लड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-DPI में रिटायरमेंट के अगले दिन ही दोबारा पोस्टिंग? कांग्रेस ने खोला मोर्चा,विधानसभा में गूंजेगा मामला

मरीजों को मिलेगा भरोसा और स्पष्टता
डायरेक्टर का कहना है कि एम्स की यह पहल मरीजों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। सही जानकारी मिलने से मरीजों की घबराहट कम होगी, इलाज के प्रति विश्वास बढ़ेगा और डॉक्टरों के साथ संवाद भी बेहतर होगा। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में जहां हर दिन चुनौतीपूर्ण होता है, वहां यह बुकलेट मरीजों के लिए मार्गदर्शक दीपक साबित हो सकती है,जो डर नहीं, बल्कि जागरूकता और हौसले की रोशनी फैलाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed