सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Tablets will be seen on the tables of MLAs from the budget session, Madhya Pradesh Assembly will go d

MP News: बजट सत्र से विधायकों की मेज पर दिखेंगे टैबलेट, मध्य प्रदेश विधानसभा होगी डिजिटल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 11 Feb 2026 06:39 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा डिजिटल होने जा रही है। बजट सत्र से विधायकों की मेज पर टैबलेट रखे जाएंगे, जिससे बजट और अन्य दस्तावेज आसानी से देखे जा सकेंगे।

 

MP News: Tablets will be seen on the tables of MLAs from the budget session, Madhya Pradesh Assembly will go d
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के कामकाज को डिजिटल बनाने की दिशा में नया कदम उठाया जा रहा है। आगामी बजट सत्र से विधायकों की मेज पर टैबलेट रखे जाएंगे। यह व्यवस्था राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NEVA) के तहत लागू की जा रही है। शुरुआत में विधायकों को टैबलेट के जरिए बजट से जुड़े दस्तावेज देखने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, टैबलेट का पूरा उपयोग बाद के सत्रों में किया जाएगा, क्योंकि अधिकांश विधायकों को इसके इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। अधिकारियों ने बताया कि विधायकों की मेज पर टैबलेट लगाने के लिए बिजली कनेक्शन का काम पूरा हो चुका है और बजट सत्र से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।  बता दें, कि देश के कई राज्यों में पहले ही यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। इससे कागज की खपत कम होगी और विधानसभा का कामकाज तेज, आसान और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- Bhopal News: मध्य प्रदेश बजट सत्र से पहले कांग्रेस की बनेगी रणनीति, उमंग सिंघार ने बुलाई विधायक दल की अहम बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण भी दिया जाएगा
विधानसभा अधिकारियों के अनुसार, बजट सत्र के बाद विधायकों को टैबलेट चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद विधानसभा के कामकाज में टैबलेट का व्यापक उपयोग किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- MP Cabinet: न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी, तलाकशुदा पुत्री भी पेंशन की पात्र,आदिवासी घरों में पहुंचेगी बिजली

टैबलेट की विशेषताएं
टैबलेट में अधिकतर सामग्री हिंदी भाषा में होगी, हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद की सुविधा मिलेगी। सवालों और कार्यसूची को खोजने का विकल्प होगा। साथ ही माइक्रोफोन की मदद से बोलकर सर्च किया जा सकेगा। पासवर्ड से कहीं से भी NEVA सॉफ्टवेयर एक्सेस किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed