{"_id":"6a61e9d6ab46a657b605026d","slug":"bhopal-barkatullah-university-vice-chancellor-resigns-additional-chief-secretary-anupam-rajan-to-hold-additi-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु का इस्तीफा, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु का इस्तीफा, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार
Thu, 23 Jul 2026 03:46 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 23 Jul 2026 03:46 PM IST
सार
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे कुलाधिपति ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। नए कुलगुरु की नियुक्ति होने तक उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन
बीयू भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने उनका त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। नए कुलगुरु की नियुक्ति होने तक उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन को कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अनुपम राजन संभालेंगे दोहरी जिम्मेदारी
राजभवन की ओर से 23 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार प्रो. विवेक शर्मा ने 22 जुलाई 2026 को अपना त्यागपत्र सौंपा था। कुलाधिपति ने इसे स्वीकार करते हुए उनके कार्यभार संबंधी पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया। आदेश के मुताबिक नियमित कुलगुरु की नियुक्ति होने तक अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग अनुपम राजन अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसलिए अंतरिम व्यवस्था
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य बिना किसी बाधा के चलते रहें, इसे ध्यान में रखते हुए यह अंतरिम व्यवस्था की गई है। फिलहाल प्रो. विवेक शर्मा के इस्तीफे के कारणों का उल्लेख राजभवन के आदेश में नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-हाई-प्रोफाइल पार्टियों में विदेशी शराब सप्लाई करने वाला गिरोह बेनकाब, पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार
एसके जैन के बाद अब विवेक शर्मा ने भी छोड़ा प्रभार
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कुलगुरु पद पर एक बार फिर बदलाव हुआ है। प्रो. विवेक शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले प्रो. एसके जैन भी विवादों और छात्र आंदोलन के बाद पद छोड़ चुके थे। प्रो. एसके जैन के कार्यकाल में परीक्षा व्यवस्था, परिणामों में देरी और अन्य प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर लगातार सवाल उठे थे। इन मुद्दों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। आंदोलन तेज होने पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार स्वयं विश्वविद्यालय पहुंचे और छात्रों से चर्चा की। इसके बाद प्रो. एसके जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद प्रो. विवेक शर्मा को कुलगुरु का प्रभार सौंपा गया। लेकिन विश्वविद्यालय में लगातार उठ रहे विवाद, विभिन्न आरोपों और बढ़ते प्रशासनिक दबाव के बीच उन्होंने भी अपना प्रभार छोड़ दिया। हालांकि, राजभवन की ओर से जारी आदेश में उनके इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया गया है। अब नियमित कुलगुरु की नियुक्ति होने तक उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।